फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Relief to city residents, now they will get water six days a week

Shimla News: शहरवासियों को राहत, अब हफ्ते में छह दिन मिलेगा पानी

Tue, 05 Sep 2023 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Relief to city residents, now they will get water six days a week
राजधानी में तीन माह से ज्यादातर इलाकों में तीसरे और चौथे दिन मिल रही थी पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन

परियोजनाओं से आपूर्ति बढ़ने पर कंपनी ने लागू किया पुराना शेड्यूल
रविवार को सभी इलाकों में दिया जाएगा पीने का पानी

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। राजधानी में तीन माह बाद लोगों को अब हफ्ते में छह दिन पेयजल आपूर्ति मिलेगी।

परियोजनाओं से आपूर्ति बढ़ने के बाद कंपनी ने शहर में पानी का पुराना शेड्यूल लागू कर दिया है। इसके तहत शहर के सभी वार्डाें में अब हफ्ते में छह दिन पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। एक दिन पानी का कट लगेगा। सभी वार्डाें के कनिष्ठ अभियंता यह तय करेंगे कि किस दिन किस इलाके में कट लगाना है। हालांकि वीकेंड पर रविवार को शहर के सभी इलाकों में पेयजल आपूर्ति दी जाएगी। भारी बारिश के चलते गिरि और गुम्मा परियोजनाओं में आई गाद के कारण शिमला शहर में तीसरे और चौथे दिन पानी की आपूर्ति मिल रही थी। पिछले तीन महीने से शिमला शहर की जनता को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ा। हालांकि, अब बारिश थमने के साथ ही कंपनी ने पुराना शेड्यूल फिर से लागू कर दिया है। कंपनी ने कर्मचारियों को बरसात के कारण टूटी पेयजल लाइनों को जल्द बहाल करने के निर्देश जारी किए हैं।



गिरि-गुम्मा से बढ़ी आपूर्ति, चाबा में लगेगा समय
शहर की दो सबसे बड़ी पेयजल परियोजनाओं गिरि और गुम्मा से अब पानी की आपूर्ति लगभग सामान्य हो गई है। शहर को सभी पांचों परियोजनाओं से रोजाना औसतन 42 एमएलडी पानी आ रहा है। पर्यटकों की आवाजाही न होने से शहर के लिए यह आपूर्ति पर्याप्त है। हालांकि 10 एमएलडी की क्षमता वाली चाबा परियोजना अभी बंद है। यह परियोजना सतलुज के पानी में जलमग्न है। कंपनी के अनुसार जलस्तर घटने के बाद ही इसे दोबारा चलाया जा सकेगा।
विज्ञापन





लोगों को अब नियमित पानी मिलेगा
शिमला शहर की जनता को अब नियमित पेयजल आपूर्ति दी जाएगी। सभी जोन के अधिकारियों को इस बारे में दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नुकसान के चलते जो लाइनें टूटी हैं, उन्हें भी दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेश कश्यप, महाप्रबंधक पेयजल कंपनी शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article