फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Relief given to small plot owners OPS to corporation employees

Shimla News: छोटे प्लॉट मालिकों को दी राहत निगम कर्मचारियों को ओपीएस

Fri, 28 Mar 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Relief given to small plot owners
OPS to corporation employees
महापौर सुरेंद्र चौहान ने पेश किया प्रस्ताव
विज्ञापन

एफएआर के तहत राहत देने की है तैयारी
कांग्रेस पार्षद नरेंद्र ने रखा ओपीएस देने का प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नगर निगम कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ देने के प्रस्ताव को सदन ने मंजूरी दे दी है। सदन में कांग्रेस पार्षद नरेंद्र ठाकुर ने यह प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। पार्षद ने कहा कि बाकी विभागों की तर्ज पर निगम कर्मचारियों को भी ओपीएस मिलनी चाहिए।

इस प्रस्ताव को अब सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। सदन में महापौर सुरेंद्र चौहान ने 500 वर्ग मीटर से छोटे प्लॉट मालिकों को भी एफएआर के तहत राहत देने का प्रस्ताव रखा। कहा कि इससे हजारों लोगों को फायदा होगा। नए डेवलपमेंट प्लान के अनुसार 500 वर्ग मीटर से ज्यादा के प्लॉट मालिकों के लिए अभी सरकार ने एफएआर के तहत दरें तय करनी है। इसे जल्द तय करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा। साथ ही छोटे प्लॉट मालिकों को भी इसका लाभ मिलना चाहिए। एफएआर यानि फ्लोर एरिया रेशो में राहत मिलने से लोग अपने भवनों की मंजिलें बढ़ा सकेंगे। अभी 150 वर्ग मीटर प्लॉट पर 1.75 एफएआर रहता है। सदन ने महापौर के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। अब इसे सरकार को भेजा जाएगा। महापौर ने हिमुडा की ओर से कालोनियों में रिहायशी एटिक बनाने के एवज में वसूले जा रहे एमसी चार्ज का भी विरोध किया। कहा कि यह शुल्क निगम को मिलना चाहिए।
विज्ञापन




इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी
सदन में कृष्णानगर से मनोनीत पार्षद विनोद भाटिया ने सफाई कर्मचारियों के खाली पदों पर सैहब कर्मियों की नियुक्ति का प्रस्ताव रखा। कहा कि तीन साल तक काम कर चुके सैहब कर्मियों को नियमित किया जाए। इन्हें सफाई कर्मचारियों के खाली आवासों में रहने की भी सुविधा दी जाए। इस प्रस्ताव को सरकार को भेजा जाएगा। समरहिल पार्षद वीरेंद्र ठाकुर ने वार्ड के सामुदायिक भवन की खाली पार्किंग में सरकारी डिपो खोलने, पटयोग पार्षद आशा शर्मा ने वार्ड दफ्तर के उपर खाली जगह पर दुकान बनाने का प्रस्ताव रखा। पार्षद सरोज ठाकुर ने मेन कुफ्टाधार से ट्रैवलर टैक्सी चलाने, पार्षद वीरेंद्र ठाकुर ने भगोग तक सड़क बनाने का प्रस्ताव रखा। इन सभी को सदन ने मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सदन के फैसले जो जनता को देंगे राहत
शहर में 6.92 करोड़ से होगी 70 सड़कों की टारिंग-पैचवर्क
कृष्णानगर सामुदायिक भवन में बैंक शाखा खोलने को मंजूरी
नाभा वार्ड के तहत 103 के पास 15 लाख से बनेगा सार्वजनिक शौचालय
कैथू में बनेगी रोड साइड पार्किंग, भराड़ी गेस्ट हाउस का माफ होगा कोरोनाकाल का किराया
लीजधारक की मृत्यु के बाद वारिसों के नाम होंगी दुकानें-स्टॉल
शहर में खाली पड़ी नगर निगम की दुकानों का होगा आवंटन
1.13 लाख सालाना शुल्क पर विकास समिति सांगटी को दी पार्किंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article