{"_id":"62a7511301644801fa1a411e","slug":"reliance-hike-petrol-and-diesel-price-by-five-rupees","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Reliance Petrol Diesel Price: हिमाचल में रिलायंस का पेट्रोल पांच, डीजल तीन रुपये प्रति लीटर महंगा, शिमला में पंप के बाहर लगीं वाहनों की कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Reliance Petrol Diesel Price: हिमाचल में रिलायंस का पेट्रोल पांच, डीजल तीन रुपये प्रति लीटर महंगा, शिमला में पंप के बाहर लगीं वाहनों की कतारें
Tue, 14 Jun 2022 10:33 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर/शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर/शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 14 Jun 2022 10:33 AM IST
सार
बिलासपुर में रिलायंस कंपनी पेट्रोल 101.26 जबकि डीजल 85.24 रुपये प्रति लीटर बेच रही है। यहां भारत पेट्रोलियम के पंप पर पेट्रोल 95.74 रुपये जबकि डीजल 81.99 रुपये प्रति लीटर है।
विज्ञापन
बिलासपुर में पेट्रोल के दाम।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में रिलायंस के पेट्रोल पंपों पर वाहन मालिक लुट रहे हैं। इन पंपों पर पेट्रोल पांच रुपये जबकि डीजल तीन रुपये से ज्यादा प्रति लीटर तक महंगा बेचा जा रहा है। निजी कंपनी नायरा ने भी दाम बढ़ाए हैं। हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी और सिरमौर जिला समेत प्रदेश भर में रिलायंस के 11 पेट्रोल पंप हैं। हमीरपुर के मट्टनसिद्ध स्थित इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल 95.64 रुपये जबकि डीजल 81.87 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
विज्ञापन
लेकिन यहां से महज ढाई किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव भिड़ा में एनएच के किनारे स्थित रिलायंस के पंप पर पेट्रोल 100.60 रुपये जबकि डीजल 84.84 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। बिलासपुर में रिलायंस कंपनी पेट्रोल 101.26 जबकि डीजल 85.24 रुपये प्रति लीटर बेच रही है। यहां भारत पेट्रोलियम के पंप पर पेट्रोल 95.74 रुपये जबकि डीजल 81.99 रुपये प्रति लीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी में इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल 96.21 जबकि डीजल 82.47 रुपये प्रति लीटर है। यहां रिलायंस के पंपों पर पेट्रोल 101.31 जबकि डीजल 86.47 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है। सिरमौर के पांवटा साहिब में तारूवाला रिलायंस पंप पर पेट्रोल 102.04 जबकि डीजल 86.09 रुपये प्रति लीटर है।
इन दामों को नियंत्रित करने वाला कोई नहीं है, जिससे लोग लुटने को मजबूर हैं। रिलायंस ने पिछले दस दिनों में धीरे-धीरे करके पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में यह वृद्धि की है। हमीरपुर के भोरंज के मनोह मुंडखर स्थित नायरा के पंप पर भी पेट्रोल 97.82 रुपये जबकि डीजल 82.83 रुपये बिक रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के कारण निजी पेट्रोलियम कंपनियों ने सरकार के अधिग्रहण वाली इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदोस्तान पेट्रोलियम की तुलना में अपने यहां दाम बढ़ा दिए हैं।
सप्लाई भी की कम
रिलायंस और नायरा जैसी दोनों निजी कंपनियों ने पीछे से तेल की सप्लाई भी कम कर दी है। इसके चलते निजी कंपनियों के पेट्रोल पंप के संचालकों को घाटे के साथ ही अपने कर्मचारियों के वेतन तक के खर्चे पूरे करने मुश्किल हो गए हैं। रिलायंस के एरिया मैनेजर सौरभ ने माना कि कंपनी ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए हैं। अभी तक मामला ध्यान में नहीं है। निजी कंपनियों के पंपों पर अगर पेट्रोल और डीजल ज्यादा दामों पर बेचे जा रहे हैं तो इसकी जांच की जाएगी। - जितेंद्र सांजटा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी हमीरपुर
पेट्रोल पंप के बाहर वाहनों की कतारें, ट्रैफिक जाम
शिमला शहर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत से ट्रैफिक जाम की समस्या भी पेश आने लगी है। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे ताराहाल पेट्रोल पंप के बाहर तेल भरवाने के लिए वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पेट्रोल पंप परिसर से बाहर मुख्य सड़क तक वाहनों की कतारें लगने से ट्रैफिक जाम हो गया। पेट्रोल डीजल की किल्लत के कारण यहां लोगों को 200 से 500 रुपये का ही तेल दिया जा रहा था। लोग पेट्रोल पंप डीलर से अधिक तेल देने की गुहार लगाते रहे जिस कारण वाहनों की कतार बढ़ती चली गई। इस दौरान पेट्रोल पंप से वाहनों की कतार विक्ट्री टनल और दूसरी ओर लक्कड़ बाजार बस स्टैंड तक लग गई। बड़ी संख्या में पर्यटक वाहन भी जाम में फंसे रहे।
शहर के नौ पंपों पर तेल उपलब्ध, तीन अभी खाली
राजधानी शिमला में मंगलवार देर शाम तक पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य हो गई। शहर के ताराहाल, ढली, संजौली टनल, विकासनगर, टुटीकंडी और टुटू बाईपास सहित 9 पेट्रोल पंपों में तेल की आपूर्ति पहुंच गई है। पंप संचालकों का कहना है कि मांग के मुताबिक कंपनियों से आधी सप्लाई मिल रही है। ताराहाल अनूप फिलिंग स्टेशन के मैनेजर बालकृष्ण ने बताया कि मंगलवार को दिनभर वाहनों को तेल उपलब्ध करवाया गया। शाम चार बजे तेल का एक और टैंकर पहुंचा है। इसमें 6 हजार लीटर पेट्रोल और 6 हजार लीटर डीजल है। शहर के 12 में से 9 पेट्रोल पंपों पर मंगलवार देर शाम तक डीजल-पेट्रोल की पर्याप्त आपूर्ति पहुंच गई है। इसके अलावा तीन पंप मंगलवार को भी सूखे रहे। तेल संचालकों की ओर से दावा किया गया कि बुधवार को पेट्रोल-तेल की आपूर्ति शहर में सामान्य हो जाएगी।