फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Relatives of accused in crypto currency fraud case also under scrutiny

Himachal News: क्रिप्टो करेंसी ठगी मामले में आरोपियों के रिश्तेदारों पर भी जांच की आंच

Sat, 14 Oct 2023 12:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Oct 2023 12:12 PM IST
सार

पुलिस की एसआईटी ने आरोपियों का रिकॉर्ड कब्जे में लिया है। आरोपियों के मोबाइल नंबर, सिम, पैन ड्राइव, हार्ड डिस्क की पड़ताल कर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है। 

विज्ञापन
Relatives of accused in crypto currency fraud case also under scrutiny
क्रिप्टो करेंसी ठगी। - फोटो : संवाद

विस्तार

क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगी मामले में पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपियों की संपत्ति, बैंक खातों की डिटेल के बाद रिश्तेदारों और सगे संबंधियों की संपत्तियों की भी जानकारी मांगी जा रही है। इसके अलावा राजस्व रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। इन आरोपियों के साथ काम करने वाले कर्मचारियों और एजेंटों से भी पूछताछ चल रही है। शिकायतकर्ता पैसा लौटाने की गुहार लगा रहे हैं।पुलिस की एसआईटी ने आरोपियों का रिकॉर्ड कब्जे में लिया है। आरोपियों के मोबाइल नंबर, सिम, पैन ड्राइव, हार्ड डिस्क की पड़ताल कर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है। इन आरोपियों की कहां कहां बात होती थी, इसका भी पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपियों की लगातार एजेंटों से बात होती रही है। इन एजेंटों को गांव और शहरों में जाकर लोगों को पैसा निवेश करने को कहना जाता था। एक साल में पैसा डबल किए जाने का झांसा दिया जाता था। इसके अलावा इनकी पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी बात होती रही है। एसआईटी यह घोटाला एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का मानकर रही है। उल्लेखनीय है कि एसआईटी ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी सुभाष पुलिस की पकड़ से बाहर है। हिमाचल और पंजाब पुलिस को सुभाष की तलाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed