फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Regularization of illegal buildings issue in MC shimla area.

आसानी से वैध नहीं होंगे अवैध भवन, करना होगा ये काम

Wed, 13 Jul 2016 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 13 Jul 2016 10:21 AM IST
विज्ञापन
Regularization of illegal buildings issue in MC shimla area.

शिमला में नगर निगम के मर्ज एरिया में अवैध भवन आसानी से वैध नहीं हो पाएंगे। मर्ज एरिया के लोगों को विशेष राहत देने के लिए सरकार को संशोधन के साथ नया नगर योजना संशोधन अध्यादेश लाना होगा।

विज्ञापन


छह माह के लिए मान्य होने वाले अध्यादेश को विधानसभा से पारित करवाने के बाद ही लोगों को हकीकत में राहत मिल पाएगी। इतना ही नहीं राजस्व विभाग, वन विभाग और लोक निर्माण विभाग सहित अन्य महकमों के एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) के बिना ही अवैध भवन वैध नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन


अवैध भवनों को नियमित करने के लिए सरकार की ओर से लाए गए संशोधन अध्यादेश से साफ हो गया है कि शहर के हजारों लोगों को राहत देना सरकार की मंशा है। लेकिन बिना फीस और नक्शे के अवैध भवन वैध करने की चर्चाओं के बाद उन लोगों में असंतोष है जिन्होंने हजारों रुपये खर्च कर सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भवन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार मर्ज एरिया में बने अवैध भवनों को नियमित करने के लिए शपथ पत्र लेने के बाद विशेष छूट देने पर विचार कर रही है। मर्ज एरिया के लोग इसे लेकर उत्साहित तो हैं लेकिन लोगों के मन में शंका भी पैदा होने लगी है।

सेट बैक में 30 फीसदी एरिया ओपन रखने वाली शर्त में छूट को लेकर भी लोग असमंजस की स्थित है। इसे लेकर भी शपथ पत्र देने के बाद राहत की बात कही जा रही है लेकिन भविष्य में पानी, सीवरेज लाइन अथवा किसी दूसरी जरूरत के लिए जगह की आवश्यकता होने पर कैसे व्यवस्था बनेगी साफ नहीं है।


फीस कम करने का फैसला ले सकती है सरकार
अवैध भवन नियमित करने के लिए फीस की दरें सरकार कम कर सकती है। फीस कम करने को लेकर विभिन्न संस्थाएं लगातार सरकार से आग्रह कर रही हैं। मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फीस में कमी होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed