{"_id":"570f2c0b4f1c1bb17b4a6abb","slug":"regularization-of-c-v-teachers-without-official-notification","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी लापरवाही, बिना अधिसूचना रेगुलर कर दिए अध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी लापरवाही, बिना अधिसूचना रेगुलर कर दिए अध्यापक
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 14 Apr 2016 11:05 AM IST
सार
- हमीरपुर में आरएंडपी नियमों की धज्जियां, पांच सीएंडवी अध्यापक किए नियमित
- कैबिनेट और कार्मिक विभाग में भी नहीं गया था नियमितीकरण का मामला
- शिक्षा उपनिदेशक ने पहले जारी किए ऑफिस आर्डर, बाद में गलत करार दिया
- पांच साल का सेवाकाल पूरा करने वाले अनुबंध अध्यापकों को किया जाएगा नियमित
- वित्त, कार्मिक विभाग और कैबिनेट से स्वीकृति के बाद होगी अधिसूचना
विज्ञापन
अधिसूचना जारी किए बगैर अनुबंध अध्यापकों को रेगुलर करने का मामला सामने आने पर विभाग में हड़कंप है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रारंभिक शिक्षा विभाग में नियमों को दरकिनार कर अनुबंध आधार पर सेवारत पांच सीएंडवी अध्यापकों को नियमित कर दिया। शिक्षा विभाग ने नियमितीकरण के बारे में ऑफिस आर्डर दे दिए हैं। वहीं, नियमित टीचर को मिलने वाले वेतन एवं अन्य वित्तीय भत्ते एक अप्रैल 2016 से जारी करने के आदेश भी जारी कर दिए।
विज्ञापन
आरएंडपी नियमों की धज्जियां उड़ाने का यह मामला प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में सामने आया है। मामला उजागर होने पर विभाग इसे अपनी गलती बताकर पल्लू झाड़ रहा है। अधिसूचना जारी किए बगैर अनुबंध अध्यापकों को रेगुलर करने का मामला सामने आने पर विभाग में हड़कंप है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की अधिसूचना के बिना ही अनुबंध अध्यापकों को रेगुलर कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कुछ माह पहले शिक्षा विभाग में पांच वर्ष का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा की थी। हैरानी यह है कि विभागीय नियम पूरा किए बिना ही हमीरपुर में अनुबंध अध्यापकों को नियमित कर दिया।
विज्ञापन
यह है नियम- नियमों के अनुसार घोषणा के बाद मामला पहले वित्त विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद कैबिनेट में भेजा जाता है। दोनों जगह मंजूरी मिलने के बाद फाइल कार्मिक विभाग में जाती है। इसके बाद इसकी अधिसूचना जारी होती है। इसके बाद कहीं जाकर आदेश लागू होते हैं।
इन पांच स्कूलों के अध्यापकों के ऑर्डर- प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर ने राजकीय मिडिल स्कूल टियालू, पन्साई में कार्यरत सीएंडवी अध्यापक जोगिंद्र कुमार, मिडल स्कूल नलाही, पटलांदर के कमल राज, सीनियर सेकेंडरी स्कूल गलोड की निम्मो देवी,
रावमापा समताना की शकुंतला देवी और रावमापा लदरौर में कार्यरत सीएंडवी अध्यापक सुनीता देवी को नियमित करने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही इन पांच अध्यापकों को तत्काल प्रभाव से 10300-34800 पे बैंड और 3200 रुपये के ग्रेड पे के आदेश भी जारी कर दिए।
प्रारंभिक शिक्षा विभाग में किसी भी सीएंडवी अध्यापक को नियमित करने के आदेश जारी नहीं हुए हैं। अगर ऐसा है तो गलती के कारण हुआ होगा। गलती सुधार ली जाएगी। -इंद्रजीत सिंह, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर
अनुबंध अध्यापकों को रेगुलर करने की अभी तक अधिसूचना जारी नहीं हुई है। हमीरपुर प्रारंभिक शिक्षा विभाग में अनुबंध अध्यापकों को नियमित करने के आदेश जारी करने का मामला ध्यान में आया है। नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -आरके पुरथी, निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग