फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Regular buses run from the capital to the original Mahunnag.

Shimla News: राजधानी से मूल माहूंनाग के लिए चलाएं नियमित बस

Wed, 13 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Regular buses run from the capital to the original Mahunnag.
लोगों का आरोप बिना सूचना के नहीं भेजी जाती बस, परेशान होती हैं सवारियां
विज्ञापन

सुबह 4:40 बजे आईएसबीटी से चलती है यह बस
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के आईएसबीटी (इंटर स्टेट बस अड्डा टर्मिनल) से सुबह 4:40 बजे मूल माहूंनाग के लिए चलाई जा रही परिवहन निगम के तीन नंबर डिपो की बस सेवा नियमित रूप से न चलने के कारण लोग परेशान है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस रूट की इस पहली बस को बिना किसी पूर्व सूचना के कभी भी बंद कर दिया जाता है, जिससे शिमला से सुन्नी, जिला मंडी के तत्तापानी मूल माहूंनाग क्षेत्र के ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों, क्षेत्र के स्कूली विद्यार्थियों के साथ आम लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। बस न आने पर यात्रियों को मजबूरी में निजी वाहनों या महंगे टैक्सियों में अधिक पैसे खर्च कर सफर करने पर मजबूर होना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने परिवहन निगम से इस सेवा को नियमित रूप से संचालित किए जाने की मांग की है। आईएसबीटी से संभवत : यह ओल्ड बस अड्डा होते हुए छोटा शिमला, संजौली ढली और शिमला ग्रामीण के मशोबरा, बल्देंयां, सुन्नी त्ततापानी की ओर जाने वाली पहली बस है जिसमें शहर के लोग भी सफर करते हैं। इस लिहाज से इस बस का नियमित रूप से संचालित किया जाना जरूरी है। लोगों ने निगम प्रशासन से मांग की है कि इस रूट पहला समय लेकर जाने वाली बस को नियमित रूप से संचालित किया जाए जिससे लोगों की परेशानी कम हो।
विज्ञापन


लोग बोले, रोज चलाई जाए बस
कैलाश गुप्ता ने कहा कि शिमला से यह पहली बस चलती है, जिसमें लोग सुबह सुबह सफर कर अपना समय बचाने को आवाजाही करते हे। इस रूट पर नियमित रूप से बस चलाना सुनिश्चित किया जाए। योगेश वर्मा ने कहा कि आईएसबीटी से सुबह 4:40 बजे चलने वाली यह बस पौने दस बजे मूल माहूंनाग पहुंचती है, यह सरकारी विभागों में सेवारत कर्मचारियों और खास तौर पर स्कूली विद्यार्थियों के लिए सबसे उपयुक्त समय पर चलाई जाने वाली बस सेवा है। इसे नियमित रूप से चलाया जाना चाहिए। प्रेमी देवी ने कहा कि यह बस सेवा न केवल शिमला, शिमला ग्रामीण बल्कि जिला मंडी के सुन्नी, मूल माहूंनाग क्षेत्र को मिलाकर तीन विधानसभा क्षेत्रों के लोगों के लिए उपयोगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अड्डा प्रभारी को दे दिए गए है दिशा निर्देश
शिमला-मूल माहूंनाग बस सेवा को नियमित रूप से चलाए जाने के लिए लोगों की तरफ से आई मांग के बाद अड्डा प्रभारी को निर्देश दे दिए हैं। कई बार बसें खराब होने और तकनीकी कारणों से बस नहीं भेजी जाती। बावजूद इसके उनका हर संभव प्रयास रहेगा कि वीरवार से नियमित रूप से बस रूट पर भेजी जाए।
-पंकज ठाकुर, क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article