फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Registration till May 5 for admission in Himachal Central University

Central University: हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए 5 मई तक पंजीकरण

Mon, 01 May 2023 05:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 May 2023 05:10 PM IST
सार

सीयूईटी-2023-24 में मिलने वाले इस प्रवेश के लिए अभ्यर्थी 28 स्नातकोतर, 14 स्नातकोतर डिप्लोमा और 5 सर्टिफिकेट कोर्सों में प्रवेश पाने के लिए अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

विज्ञापन
Registration till May 5 for admission in Himachal Central University
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी पांच मई तक ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण करवा सकते हैं। सीयूईटी-2023-24 में मिलने वाले इस प्रवेश के लिए अभ्यर्थी 28 स्नातकोतर, 14 स्नातकोतर डिप्लोमा और 5 सर्टिफिकेट कोर्सों में प्रवेश पाने के लिए अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए स्नातकोतर, स्नातकोतर डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स अध्ययन कार्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए अभ्यर्थी पांच मई तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की तिथि को 19 अप्रैल तक रखा गया था, लेकिन छात्रों की सुविधा के लिए इसे पांच मई तक बढ़ाया गया है।

विज्ञापन


सीयूईटी के जरिये हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में अभ्यर्थी 28 स्नातकोतर, 14 स्नातकोतर डिप्लोमा और 5 सर्टिफिकेट कोर्सों में प्रवेश पाने के लिए अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। वहीं पांच मई को ही अभ्यर्थियों के पास रात 11.50 बजे तक फीस जमा करवाने का समय रहेगा, जबकि अपने दस्तावेजों को अगर कोई त्रृटि होती है तो उसे दुरुस्त करने के लिए छह से आठ मई तक का समय अभ्यर्थियों को दिया गया है। वहीं कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-2023-24) पांच से 12 जून तक होगा। प्रवेश संबंधी इस सूचना को सीयू प्रशासन ने वेबसाइट पर भी अपलोड किया है। जहां से अभ्यर्थी अपना पंजीकरण करवाने के लिए अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed