{"_id":"5a69e5534f1c1b7e268b656d","slug":"registration-of-handicapped-with-one-click-in-himachal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब एक क्लिक से होगा दिव्यांगों का पंजीकरण, वेबसाइट का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एक क्लिक से होगा दिव्यांगों का पंजीकरण, वेबसाइट का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर बुशहर
Updated Fri, 26 Jan 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य सचिव विनीत चौधरी ने समर्थ वेबसाइट और एंड्रायड ऐप का उद्घाटन किया। यह वेबसाइट अक्षम लोगों के कल्याण को उपभागीय प्रशासन रामपुर ने शुरू की है। सांकेतिक भाषा और ब्रेल लिपी सीखने जैसे संसाधन सामग्री भी वेबसाइट और ऐप में है।
विज्ञापन
इसकी सुविधा से दिव्यांग सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने को एक क्लिक से पंजीकरण करवा सकते हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि यह प्रयास दिव्यांगों को सशक्त बनाएगा। कहा कि वेबसाइट और ऐप लाभार्थियों को योजनाओं और सुविधाओं के बारे में पूरी जानकारी देगा।
विज्ञापन
यह वेबसाइट और ऐप एसडीएम रामपुर की ओर से विकसित किए गए हैं। इसमें रामपुर की स्वयंसेवी संस्था कोशिश एक आशा भी शामिल है। एसडीएम डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि यह वेबसाइट और ऐप इलेक्ट्रॉनिक संस्करण चिकित्सा और सभी प्रकार की सुविधाएं देगा।
विज्ञापन
दिव्यांगों संबंधी कानूनों को भी अपलोड किया गया है। सरकार की सभी योजनाएं भी विस्तार से बताई गई हैं। दोनों वेबसाइट और ऐप हिंदी और अंग्रेजी भाषा में हैं। इन्हें प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसे (समर्थएचपीडॉटकॉम) से एक्सेस किया जा सकता है।