मतदान के बाद मंदिर पहुंचीं रीना, घर पर ही रहे मुसाफिर और दयाल प्यारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान के दूसरे दिन प्रत्याशियों ने अपने-अपने तरीके से चुनावी थकान मिटाई। भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप ने राजगढ़ के शिरगुल मंदिर में माथा टेककर पूजा-अर्चना की। रीना ने अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ मतदान की समीक्षा भी की।
उन्होंने राजगढ़ में कार्यकर्ताओं की बैठक में भी भाग लिया। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी गंगूराम मुसाफिर ने कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की व चुनाव की समीक्षा की। मुसाफिर से उनके गांव डिलमन में अनेकों कार्यकर्ता मिलने भी पहुंचे।
कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की समीक्षा रिपोर्ट उन्हें सौंपी। मुसाफिर ने कहा कि मतदान के बाद का पहला दिन घर पर आए कार्यकर्ताओं के साथ बिताया। आजाद प्रत्याशी दयाल प्यारी ने भी अधिकतर समय अपने घर पर बिताया। इस दौरान उनसे मिलने दर्जनों कार्यकर्ता उनके घर पर पहुंचे।
देरी से उठे विजेंद्र, नैहरिया ने समर्थकों से की मुलाकात
चुनाव प्रचार की भागदौड़ के बाद मंगलवार को प्रत्याशियों ने आराम फरमाया। कांग्रेस प्रत्याशी विजय इंद्र कर्ण मंगलवार सुबह देरी से उठे। इसके बाद उन्होंने अपने-अपने कार्यकर्ताओं व समर्थकों से आगामी रणनीति बनाई। साथ ही मतगणना के दौरान तैनात किए जाने वाले एजेंटों के बारे में भी चर्चा की गई। दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी विशाल नैहरिया की दिनचर्या भी कुछ ऐसी ही रही।
इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला से उपचुनाव में आजाद प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे राकेश चौधरी ने मतदान के बाद दूसरे दिन माता चामुंडा का माथा टेका। इसके बाद उन्होंने फतेहपुर स्थित चड़ेंई माता मंदिर में भी शीश नवाया और मंदल व सुक्कड़ में अपने समर्थकों से मुलाकात की और फीडबैक ली।