{"_id":"cde76eef573b7b1b5aba0b38b4859998","slug":"reduction-in-flour-quota-for-apl-families-under-pds-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के 12 लाख एपीएल उपभोक्ताओं को झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के 12 लाख एपीएल उपभोक्ताओं को झटका
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 29 Mar 2015 08:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के 12.5 लाख एपीएल राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अप्रैल माह में दो किलोग्राम कम आटा मिलेगा। केंद्र से कम गेहूं आने और पुराना स्टॉक न बचने के चलते कोटा घटाना पड़ा है। अगले माह से सस्ते राशन के डिपुओं में उपभोक्ताओं को प्रति राशनकार्ड 18 किलो के बजाय 16 किलो आटा मिलेगा।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने इस बारे में जिला खाद्य नियंत्रक को निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रदेश में बीते दो माह से एपीएल उपभोक्ताओं को 18 किलो आटा दिया जा रहा था। इसका बड़ा कारण कुछ जिलों में उपभोक्ताओं का डिपुओं से आटा न लेना था। उपभोक्ताओं को आटा साढ़े आठ रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से दिया जा रहा है।
विज्ञापन
मई से दालों का शेड्यूल बदलेगा- प्रदेश सरकार मई माह से दालों का शेड्यूल भी बदलने जा रही है। अभी चना दाल, माश और काबुली चना दिया जा रहा है। अब सरकार ने 9 दालों के टेंडर आमंत्रित किए हैं। जो दालें सस्ती होंगी उनमें से तीन दालें उपभोक्ताओं को दी जाएंगी।
विज्ञापन
खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक प्रियतू मंडल ने बताया कि अप्रैल में एपीएल उपभोक्ताओं को 16 किलो आटा दिया जाएगा। सभी डीएफसी को आदेश जारी कर दिए हैं। दालों के टेंडर का मामला सरकार के विचाराधीन है।