{"_id":"617d84b2fe17ec4e8a155f33","slug":"red-carpet-laid-in-tashigang-rangrik-shimla-news-sml3888942131","type":"story","status":"publish","title_hn":"टशीगंग, रंगरीक में बिछाया रेड कारपेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टशीगंग, रंगरीक में बिछाया रेड कारपेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। मंडी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में कड़ाके की ठंड के चलते सुबह मतदान की गति धीमी रही। लोग धूप खिलने के बाद घरों से निकले। लोकसभा उपचुनाव में वोटरों ने पंचायत चुनाव के मुकाबले कम दिलचस्पी दिखाई।
टशीगंग, रंगरीक और जाहलमा आदर्श मतदान केंद्रों में लाल कालीन बिछा कर मतदाताओं का स्वागत किया गया। जिले में सुबह 11 बजे तक महज 11, दोपहर एक बजे तक महज 30 फीसदी मतदान हुआ था। माइनस तापमान के बावजूद मतदान केंद्रों में हीटिंग की व्यवस्था नहीं होने से ड्यूटी पर तैनात कर्मी ठंड से कंपकंपाते देखे गए।
जाहलमा आदर्श मतदान केंद्र में सबसे पहले चार युवा मतदाताओं ने पारंपरिक वेशभूषा में मतदान किया। युवक रोहित, निखिल, तंजिन और दीपक ने कहा कि लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। सभी को मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने उदयपुर और पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने गेमूर पोलिंग बूथ में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।