अच्छी खबर: हिमाचल पुलिस के 2000 पदों पर भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस हेडक्वार्टर की मासिक रिव्यू बैठक में महकमे में खाली पड़े करीब दो हजार पदों को जल्द भरने का फैसला लिया गया। डीजीपी संजय कुमार ने अफसरों को निर्देश दिए कि सभी जिलों से खाली पदों का ब्योरा मांगकर उन्हें रिपोर्ट दें। रिपोर्ट मिलते ही राज्य सरकार से खाली पदों को भरने की मंजूरी ली जाएगी।
डीजीपी ने प्रमोशन के मामलों को निपटाने की भी हरी झंडी दी। उन्होंने एक महीने के भीतर प्रमोशन के मामलों की सूची तलब की है। डीजीपी ने बैठक में यह भी साफ किया कि अगले महीने रिव्यू बैठक में निर्देशों की पालना को गंभीरता से देखा जाएगा।
इन पर भी हुई चर्चा
डीजीपी ने वर्ष 2011-2012 से मुख्यालय में डेढ़ करोड़ के फंड पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि इस फंड को जरूरत के हिसाब से क्यों खर्च नहीं किया गया? उन्होंने निर्देश दिए कि जहां जरूरत है, वहां इस फंड को तुरंत दिया जाए। पुलिस की आवासीय कालोनी और कार्यालय बनाने के लिए आवंटित की गई जमीनों को लेकर चल रही अड़चनों को शीघ्र दूर करने को भी कहा गया।
एसपी (कानून व्यवस्था) एस राणा ने बताया कि बैठक में खाली पदों को भरने, प्रमोशन, आवासीय भवनों और सालों से फंड को खर्च न करने पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि इन सभी मामलों को डीजीपी ने गंभीरता से लिया है।