फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Recruitment will be done on outsource in HPTDC, State High Court has given approval

HPTDC: एचपीटीडीसी में आउटसोर्स पर होगी भर्ती, हिमाचल हाईकोर्ट ने दी मंजूरी

Sat, 05 Apr 2025 10:11 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Apr 2025 10:11 AM IST
सार

प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने पर्यटन सीजन को देखते हुए होटलों में कर्मचारियों की तैनाती को लेकर हाईकोर्ट में आवेदन किया था।

विज्ञापन
Recruitment will be done on outsource in HPTDC, State High Court has given approval
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने पर्यटन सीजन को देखते हुए होटलों में कर्मचारियों की तैनाती को लेकर हाईकोर्ट में आवेदन किया था। हाईकोर्ट ने इस मांग को स्वीकारते हुए आउटसोर्स भर्ती के तहत पदों को भरने की अनुमति दे दी है। इससे पहले हिमाचल हाईकोर्ट ने 15 अक्तूबर 2024 को एचपीटीडीसी में आउटसोर्स या अनुबंध आधार पर नई भर्तियों पर रोक लगा दी थी। 

विज्ञापन

न्यायाधीश संदीप शर्मा की अदालत ने आदेशों में स्पष्ट किया है कि नई आउटसोर्स भर्तियां अदालत में लंबित मामले के अंतिम निपटारे पर निर्भर करेंगी। हाईकोर्ट से आउटसोर्स भर्ती पर रोक लगने के बाद प्रदेश पर्यटन निगम ने हाईकोर्ट में आवेदन दायर कर आउटसोर्स पर भर्तियां करने की अनुमति मांगी थी। निगम ने मांग की थी कि मौजूदा कर्मियों की अनुपस्थिति से उत्पन्न परिचालन संबंधी आवश्यकताओं के कारण आउटसोर्स स्टाफ को नियुक्त करने की अनुमति दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन में कहा था कि 15 अक्तूबर 2024 के आदेश पारित होने से पहले कुछ कर्मचारी निगम में ही अनुबंध के आधार पर कार्य कर रहे थे, जो अब नौकरी छोड़ चुके हैं। ऐसे में आवेदक/प्रतिवादी को आगामी पर्यटन सीजन के कारण कर्मचारियों की आवश्यकता रहेगी। हाईकोर्ट ने निगम की मांग स्वीकार करते हुए सशर्त ये भर्तियां करने की इजाजत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed