फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   recruitment of PET DM banned in middle schools of Himachal

हिमाचल के मिडिल स्कूलों में पीईटी, डीएम भर्ती पर रोक

Tue, 08 Jan 2019 05:00 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Tue, 08 Jan 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
recruitment of PET DM banned in middle schools of Himachal

हिमाचल में 100 से कम छात्र संख्या वाले सरकारी मिडिल स्कूलों में कला और शारीरिक शिक्षकों की भर्ती पर सरकार ने रोक लगा दी है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने इन शिक्षकों के खाली पदों को स्टैंडिंग पूल में शामिल कर दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश के 2250 मिडिल स्कूलों में करीब एक हजार शिक्षकों के पद रिक्त हैं। सिर्फ  27 मिडिल स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या 100 से अधिक है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक रोहित जमवाल ने सभी जिला उपनिदेशकों को सर्कुलर जारी कर दिया है।
विज्ञापन


शिक्षा का अधिकार अधिनियम का हवाला देते हुए प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सौ विद्यार्थियों से कम संख्या वाले मिडिल स्कूलों में रिक्त चल रहे कला और शारीरिक शिक्षकों के पद नहीं भरने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संघ ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के इन आदेशों का कड़ा विरोध किया

recruitment of PET DM banned in middle schools of Himachal

बीते साल जून महीने में सरकार ने ऐसे स्कूलों से शिक्षकों को हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में शिफ्ट करने के आदेश दिए थे। शिक्षक संगठनों के विरोध के बाद बैकफुट पर आई सरकार ने इन आदेशों को वापस ले लिया था।

अब नए सिरे से सरकार ने वित्त विभाग की सिफारिश पर फैसला लिया है। हालांकि, इन पदों को समाप्त नहीं किया गया है। उधर, सीएंडवी शिक्षक संघ ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के इन आदेशों का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि फैसले को रद्द न किया तो शिक्षा निदेशालय का घेराव होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed