{"_id":"1c3f59530a5e9bf5acb1b85b688f0b6d","slug":"recruitment-of-4th-class-in-hrtc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी में चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी में चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 03 Aug 2015 12:04 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम में 12 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती किए जाएंगे। इनमें सामान्य श्रेणी के 6, सामान्य आईआरडीपी और अंत्योदय के 2, अनुसूचित जाति के 2 और अन्य पिछड़ा वर्ग के 2 पद शामिल हैं।
विज्ञापन
एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक अशोक तिवारी ने बताया कि नेरवा में तीन, नगरोटा बगवां में तीन, करसोग में तीन और परवाणू क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में तीन पद भरे जाने हैं।
विज्ञापन
इन पदों पर अनुबंध आधार पर अस्थायी रूप से भर्ती की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास किसी भी सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त विद्यालय से होनी चाहिए। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 अगस्त है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आवेदक की आयुसीमा 1 जनवरी, 2015 को 18 से 45 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति उम्मीदवार को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट होगी।
इच्छुक उम्मीदवार जिला क्षेत्रीय प्रबंध कार्यालय या निगम की वेबसाइट पर भी मेल सकते हैं। उम्मीदवारों को दसवीं का प्रमाण पत्र, हिमाचली बोनोफाइड और आरक्षित श्रेणी उपश्रेणी का प्रमाणपत्र साक्षात्कार के दौरान साथ लाना होगा।