फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Recruitment of 323 Administrative Officers in United India Insurance.

इश्योरेंस कंपनी में बंपर भर्ती, जल्दी करें

Thu, 30 Oct 2014 09:23 PM IST
Updated Thu, 30 Oct 2014 09:23 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of 323 Administrative Officers in United India Insurance.

सरकार नौकरी का पिटारा खुल गया है। तो अब देर किस बात की, जल्दी से अप्लाई करें। यूनाइटेड इंडिया इश्योंरेस कंपनी में ऑफिसर स्केल-1 में विभिन्न श्रेणियों में 323 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञापित पदों में फाइनेंस, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, लीगल, स्पेशलिस्ट और जनरलिस्ट के पद शामिल हैं।

विज्ञापन


योग्यता का विवरण
पद===============रिक्तियां=====योग्यता
फाइनेंस=============60=====सीए/एमबीए फाइनैंस/बी,कॉम/एम.कॉम
ऑटोमोबाइल इंजी.=====10=====बीई/बीटेक इन ऑटोमोबाइल/ग्रेजुएशन इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग
लीगल==============10=======ग्रेजुएशन इन लॉ
स्पेशलिस्ट===========80=======ग्रेजुएशन (किसी भी स्ट्रीम से)
जनरलिस्ट===========243======ग्रेजुएशन (किसी भी स्ट्रीम से)

37 हजार मिलेगा वेतन

Recruitment of 323 Administrative Officers in United India Insurance.

आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये ऑनलाइन जमा करवाने होंगे। ध्यान रहे कि ऑनलाइन मोड से किए गए आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है।

आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। वेतनमान के तहत 17240/-840(14)-29000-910(4)-32640 रुपये दिया जाएगा। कुल वेतन 37 हजार दिया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता, आवासीय भत्ता, सीसीए इत्यादि समय - समय पर लागू नियम के अनुसार देय होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन 29-10-2014 से शुरू

Recruitment of 323 Administrative Officers in United India Insurance.

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 29-10-2014 से शुरू है और अंतिम तारीख 18-11-2014 है। सबसे पहले ऑनलाइन स्‍क्रीनिंग परीक्षा (ऑब्जेक्टिव) ली जाएगी जो कि पास होने के लिए एक अनिवार्यता रखी गई है। स्‍क्रीनिंग परीक्षा में पास होने वाले आवेदकों को फिर मेन एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा। यह भी आनलाइन ही लिया जाएगा। परीक्षा देशभर में चुनिंदा केंद्रों पर 28 और 29 ‌दिसंबर 2014 को ली जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें
इस परीक्षा में पास होने वाले आवेदकों को मेन एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा। मेन एग्जाम में सफल अवोदकों को डिसक्रिपटिव एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद इंटरव्यू के साथ अंतिम मेरिट तैयार की जाएगी। सफल उम्मीदवारों को 4 साल के लिए परिवीक्षाधीन अवधि (प्रोबेशन पीरियड) में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed