फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Recruitment in Himachal Pradesh Power Corporation Limited

खुला सरकारी नौकरी का पिटारा, करें आवेदन

Thu, 31 Jul 2014 11:01 AM IST
Updated Thu, 31 Jul 2014 11:01 AM IST
विज्ञापन
Recruitment in Himachal Pradesh Power Corporation Limited

हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में अप्रेंटिस और ट्रेनी के लिए 79 पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदन की अंतिम तारीख 1 सितंबर 2014 है। इसमें अप्रेंटिस इंजीनियर (सिविल) के 13 पद, अप्रेंटिस इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 13 पद, अप्रेंटिस इंजीनियर (मेकेनिकल) के 7 पद और अप्रेंटिस इंजीनियर (आईटी) के 6 पदों पर भर्ती होगी।

विज्ञापन


इसके अलावा अप्रेंटिस एग्जीक्यूटिव (पर्सोनल) के 6 पद, अप्रेंटिस एग्जीक्यूटिव (फाइनैंस) के 8 पद, अप्रेंटिस (कंपनी सेक्रेटरी) का 1 पद, अप्रेंटिस जेई (सिविल) के 5 पद, अप्रेंटिस जेई (इलेक्ट्रिकल) के 5 पद, अप्रेंटिस जीयोलॉजिस्ट के 5 पद, अप्रेंटिस (आर एंड आर) के 5 पद और अप्रेंटिस जूनियर ऑफिसर (एन्वायरनमेंट) के 5 पद भी भरे जाएंगे।
विज्ञापन


अधिक जानकारी के लिए www.hppcl.gov.in पर भी लॉग इन कर सकते हैं।

क्या है योग्यता

Recruitment in Himachal Pradesh Power Corporation Limited

आवेदक मूल रूप से हिमाचल के होने चाहिएं। बाहरी राज्यों के कैंडीडेट इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते। अप्रेंटिस इंजीनियर सिविल, इले‌किट्रकल और मेकेनिकल के लिए 60 % अंकों के साथ बीटेक की डिग्री होना अनिवार्य है। अप्रेंटिस एग्जीक्यूटिव पसोर्नल और फाइनैंस के लिए 50 % अंकों के साथ एमबीए की डिग्री होना अनिवार्य है।

अप्रेंटिस कंपनी सेक्रेटरी के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया से ‌कंपनी सेक्रेटरी में डिग्री की हो और आवेदक इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया का मेंबर भी होना चाहिए। अप्रेंटिस जेई (सिविल) के लिए 50% अंकों के साथ सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।

अप्रेंटिस जेई (इलेक्ट्रिकल) के लिए 50% अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा। अप्रेंटिस जीयोलॉजिस्ट के लिए 50% अंकों के साथ जीयोलॉजी में एमए या एमएससी। अप्रेंटिस जूनियर ऑफिसर (एन्वायरनमेंट) के लिए 50% अंकों के साथ एन्वायरनमेंट साइंस में मास्टर डिग्री।

ये होगा वेतनमान

Recruitment in Himachal Pradesh Power Corporation Limited

इंजीनियर (सिविल), अप्रेंटिस इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), अप्रेंटिस इंजीनियर (मेकेनिकल), अप्रेंटिस इंजीनियर (आईटी), अप्रेंटिस एग्जीक्यूटिव (पसोर्नल), अप्रेंटिस एग्जीक्यूटिव (फाइनैंस), अप्रेंटिस (कंपनी सेक्रेटरी) को 12 हजार प्रतिमाह वेतनमान दिया जाएगा।

अप्रेंटिस जेई (सिविल), अप्रेंटिस जेई (इलेक्ट्रिकल), अप्रेंटिस जीयोलॉजिस्ट, अप्रेंटिस (आर एंड आर), अप्रेंटिस जूनियर ऑफिसर (एन्वायरनमेंट) को 8 हजार प्रतिमाह वेतनमान दिया जाएगा।

यह नियुक्तियां फिलहाल एक साल के लिए की जाएंगी। ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट के लिए 22 से 30 वर्ष तक। डिप्लोमा होल्डर्स के लिए 18 से 24 वर्ष।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed