फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   recruitment in himachal police for ex servicemen quota

सरकारी नौकरी का मौका, पुलिस कांस्टेबल के 233 पदों पर भर्ती

Wed, 04 Jan 2017 10:58 AM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 04 Jan 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
recruitment in himachal police for ex servicemen quota

देश की सरहदों की रक्षा करने वाले पूर्व सैनिक अब प्रदेश में कानून व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे। इसके साथ ही प्रदेशभर के चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था को भी कंट्रोल करते दिखेंगे। प्रदेश सरकार ने विभिन्न विभागों में पूर्व सैनिक कोटे से 15 फीसदी पदों को भरने की मंजूरी दे दी है। प्रदेश पुलिस विभाग में पूर्व सैनिक कोटे से पुलिस कांस्टेबल के 233 पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन


इसमें 13 पद वाहन चालकों के भी शामिल हैं। इसके अलावा वन विभाग में वन रक्षकों के 82 पद भरे जाएंगे। पूर्व सैनिक वन विभाग में भर्ती होकर अमूल्य वन संपदा को वन काटुओं से बचाएंगे। इसके साथ बिजली बोर्ड में 29 पद भरे जाएंगे, जिसमें इलेक्ट्रीशियन के 9 पद और लाइनमैन के 20 पद शामिल हैं। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग में पंप ऑपरेटरों के 59 पदों को भरने की भी सरकार से मंजूरी मिली है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार से खाली पदों को भरने की मंजूरी मिलते ही सैनिक कल्याण विभाग ने साक्षात्कार का शेड्यूल जारी कर दिया है। साथ ही पात्र पूर्व सैनिकों को साक्षात्कार में भाग लेने के लिए कॉल लेटर भेज दिए हैं। विभाग ने पुलिस कांस्टेबल के लिए 497 उम्मीदवारों, वन रक्षक के लिए 211, इलेक्ट्रीशियन और लाइनमैन के लिए 154, जबकि पंप ऑपरेटर के लिए 167 उम्मीदवारों को बुलावा पत्र भेजे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कब किन पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

recruitment in himachal police for ex servicemen quota

पूर्व सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर के निर्धारित शेडयूल के मुताबिक पुलिस विभाग के साक्षात्कार 9 जनवरी से 11 जनवरी तक होंगे। पुलिस कांस्टेबल साक्षात्कार रेंज के आधार पर निर्धारित किए गए हैं। 9 जनवरी को कांगड़ा, ऊना और चंबा जिलों के उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार होंगे।

10 जनवरी को मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर और कुल्लू जिला, 11 जनवरी को शिमला, सिरमौर, सोलन, किन्नौर और लाहौल स्पीति के उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार होंगे। पुलिस में भर्ती होने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक है। साथ ही आयु 45 वर्ष या 01 फरवरी 2014 के बाद सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक होना अनिवार्य है। 

इलेक्ट्रीशियन, लाइनमैन के साक्षात्कार 16 जनवरी को

recruitment in himachal police for ex servicemen quota

बिजली बोर्ड में इलेक्ट्रीशियन, लाइनमैन, आईपीएच में पंप ऑपरेटरों के साक्षात्कार 16 जनवरी को होंगे। इन पदों के लिए योग्यता दसवीं पास और आईटीआई से डिप्लोमा अनिवार्य है। इसी तरह वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड के साक्षात्कार 17 जनवरी को होंगे। वन रक्षक के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास अनिवार्य है। 

हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा ने कहा कि पूर्व सैनिक कोटे से पुलिस विभाग में कांस्टेबल के लिए साक्षात्कार 9 से 11 जनवरी, इलेक्ट्रीशियन, लाइनमैन और पंप आपरेटर के साक्षात्कार 16 को, जबकि वन रक्षक के साक्षात्कार 17 जनवरी को निदेशालय में होंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अपना रिकॉर्ड विभाग की वेबसाइट पर भी लॉगइन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed