फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   recruitment in army at una

सेना में भर्ती का मौका, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Wed, 16 Jul 2014 01:16 PM IST
Updated Wed, 16 Jul 2014 01:16 PM IST
विज्ञापन
recruitment in army at una

युवाओं को सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका मिलने वाला है। सेना भर्ती केंद्र हमीरपुर की ओर से 25 से 28 जुलाई तक ऊना के इंदिरा स्टेडियम में सेना की खुली भर्ती आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


केंद्र के निदेशक कर्नल एसबी माथुर के अनुसार यह भर्ती केवल ऊना जिले के युवाओं के लिए आयोजित की जाएगी। 25 जुलाई 2014 को जरनल डयूटी सैनिकों के लिए सभी वर्गों के युवाओं की भर्ती आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


इसमें (साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष) 25 जुलाई 1993 से 15 जनवरी 1997 के बीच जन्में युवा भाग ले सकेंगे। 26 जुलाई 2014 को क्लर्क सैनिकों की भर्ती आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये योग्यता होना है जरूरी

recruitment in army at una

इसके लिए (साढ़े 17 वर्ष से 23 वर्ष) 25 जुलाई 1992 से 25 जनवरी 1997 के बीच होनी चाहिए। 27 और 28 जुलाई को ग्राऊंड टेस्ट क्लीयर कर चुके युवाओं का मेडिकल करवाया जाएगा।

जनरल डयूटी सैनिक बनने के इच्छुक युवा 45 फीसदी अंकों के साथ मेट्रिक पास होने चाहिए। क्लर्क भरती के लिए युवाओं का 50 फीसदी अंकों के साथ प्लस टू पास होना जरुरी है।

जनरल डयूटी सैनिकों के लिए लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग पिछले साल शुरु कर दी गई थी। जबकि क्लर्क भर्ती की लिखित परीक्षा में इस बार से नेगेटिव मार्किंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया बायोमीट्रिक आधार पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed