{"_id":"ec5a89bb38f6f244f3691f34e2d0d5d7","slug":"recruitment-for-2000-constables-in-himachal-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस में 2000 कांस्टेबलों की भर्ती की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस में 2000 कांस्टेबलों की भर्ती की तैयारी शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 13 Jan 2016 03:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवानों की कमी से जूझ रही हिमाचल पुलिस को मजबूत करने के लिए 2000 कांस्टेबलों की भर्ती की तैयारी शुरू हो गई है। पुलिस मुख्यालय ने शासन को 2000 जवानों की भर्ती के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा है। इसके साथ ही बीस महिला दरोगाओं की भी सीधी भर्ती के लिए कार्रवाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन
हाल ही में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी दो हजार जवानों की भर्ती की घोषणा की थी। मुख्यालय के अधिकारियों के मुताबिक इन जवानों की भर्ती होने से खाली पड़े पदों को भी भरा जा सकेगा। साथ ही भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक रिटायर होने वाले जवानों की भी भरपाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय से भेजी गई फाइल को गृह विभाग ने विस्तृत चर्चा के लिए वित्त विभाग के पास भेज दिया है। एडीजीपी पुलिस मुख्यालय एपी सिद्दीकी ने बताया कि वित्त विभाग की रिपोर्ट के बाद इसे कैबिनेट में पेश किया जाएगा। यहां से मंजूरी मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन