फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   recruitment for 1000 posts of conductor in HRTC: GS Bali

HRTC में 1000 कंडक्टर की भर्ती, पढ़ें कब होगी नोटिफिकेशन

Sat, 05 Aug 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 05 Aug 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
recruitment for 1000 posts of conductor in HRTC: GS Bali

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम में 15 सौ टीएमपीए (ट्रांसपोर्ट मल्टीपर्पज असिस्टेंट) की भर्ती चुनाव से पहले की जाएगी। भरे जाने वाले 15 सौ नए टीएमपीए के पदों से 498 की भर्ती के लिए प्रशासनिक ट्रिब्यूनल से क्लीयरेंस मिल गई है जिसका रिजल्‍ट घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन


जबकि एक हजार पदों की भर्ती का विज्ञापन एक माह के भीतर निकाला जाएगा। निगम के बेड़े में 14 नई सुपर लग्जरी बसों के साथ 50 आठ सीटर इलेक्ट्रानिक वैन शामिल होंगी।
विज्ञापन


राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में 325 छोटी बसों की खरीद की जाएगी। प्रत्येक बस अड्डे पर एसी वेटिंग रूम बनाए जाएंगे। परिवहन निगम के निदेशक मंडल की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर कई अहम फैसले लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं के लिए 50 नए रूट स्वीकृत

recruitment for 1000 posts of conductor in HRTC: GS Bali

बैठक के बाद परिवहन मंत्री ने पत्रकार वार्ता में कहा कि निगम के राजस्व में इस वर्ष के दौरान 36 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। निगम के कर्मचारियों को 80 करोड़ रुपये के लाभ प्रदान किए गए हैं और जुलाई माह तक पेंशन की अदायगी कर दी गई है। 

छोटी नई 325 बसों की आपूर्ति अगले माह से आरंभ हो जाएगी जिन्हें दुर्गम क्षेत्रों में चलाया जाएगा। आठ सीटर इलेक्ट्रानिक वैन को शिमला और धर्मशाला सहित अन्य शहरी क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा। बेरोजगार युवाओं के लिए 50 नए रूट स्वीकृत किए गए हैं। गांवों की कनेक्टिविटी सुधारने के लिए 25 सीटर मुद्रिका बसें चलाई जाएंगी।

जिन कर्मचारियों को ग्रेड पे नहीं मिलता, उनका वेतन 50 प्रतिशत बढ़ाए जाने पर भी मुहर लगाई गई है। मंत्री ने बताया कि इससे 555 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। चंबा में बहुमंजिला आधुनिक पार्किंग एवं व्यवसायिक परिसर बनेगा।

इसे पीपीपी मोड में बनाया जाना है। चुवाड़ी में पीपीपी आधार पर बस अड्डा बनाने का निर्णय लिया गया है। बाली ने बताया कि चिड़गांव, रोहडू तथा दलैड़ बस अड्डों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। राजीव थाली योजना राज्य में 10 और स्थानों पर शीघ्र आरंभ की जाएगी।

बस अड्डों पर एसी वेटिंग रूम

recruitment for 1000 posts of conductor in HRTC: GS Bali

नए बन रहे सभी बस अड्डों के साथ पुराने बस अड्डों पर निगम वातानुकूलित प्रतीक्षा कक्ष बनाएगा। महिलाओं के लिए अलग शौचालय सुविधा रहेगी। बच्चों को खेलने के लिए प्ले एरिया भी मौजूद होगा। हर नए बस अड्डे पर कमजोर वर्गों के लिए दो दुकानों का निर्माण होगा।

मंत्री ने बताया कि शहीदों की पत्नियों के अलावा गरीब वर्ग के लोगों को यह दुकानें आवंटित की जाएंगी। अड्डों को सीसीटीवी कैमरा से लैस किया जा रहा है जिससे महिला सुरक्षा और बढ़ेगी। शिमला, मनाली, चंबा तथा नगरोटा बगवां बस अड्डे से इसकी शुरुआत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed