खेलने से पहले दो हजार खिलाड़ियों से 2500 रुपये की वसूली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खिलाड़ियों की मानें तो यह पहली ऐसी प्रतियोगिता हो रही है, जहां पर खिलाड़ियों के पंजीकरण के नाम पर इतनी धनराशि वसूली जा रही है। फेडरेशन और एसोसिएशन की जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में पंजीकरण के नाम पर फीस नहीं ली जाती है।
यदि पंजीकरण फीस ली भी जाए, जो वह 100 या 200 रुपये तक होती है। खेलकूद प्रतियोगिता में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन एसोसिएशन और फेडरेशन के माध्यम से किया जाता है।
खिलाड़ियों से ली जाएगी पंजीकरण की फीस
इसके माध्यम से खेलने वाले खिलाड़ियों को राज्य और केंद्र सरकार की सुविधाएं मिलती हैं। लेकिन, भारतीय खेल विकास बोर्ड देश की खेलकूद एसोसिएशन और फेडरेशन से पंजीकृत नहीं है।
चैंपियनशिप का शुभारंभ दिन खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर करेंगे। धर्मशाला में 16 से 19 जुलाई तक यह प्रतियोगिताएं चलेंगी। राष्ट्रीय स्तरीय चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का पंजीकरण हो रहा है।
इसके लिए 2500 रुपये फीस ली जा रही है। पंजीकरण की फीस खिलाड़ियों से ली जाएगी। - नेक सोनी, आयोजक, भारतीय खेल विकास बोर्ड राष्ट्रीय चैंपियनशिप ।