फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Record of meetings ready Get inspector: Deputy Commissioner

सभाओं का रिकार्ड तैयार कराएं निरीक्षक : उपायुक्त

Tue, 23 Jul 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Record of meetings ready 
Get inspector: Deputy Commissioner
शिमला। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जिले के सभी निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाली सहकारी सभाओं का ब्योरा तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सभी निरीक्षक अपने क्षेत्र में निष्क्रिय सभाओं के बारे में रिकाॅर्ड तैयार करें। इसके अलावा जो सभाएं धीमी गति से कार्य कर रही हैं, उनके कार्य में तेजी लाने की दिशा में क्या कदम उठाए जा सकते हैं, के बारे में विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें। उन्होंने कहा कि सहकारी सभा के सदस्यों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि शिमला सर्किल तहत मशोबरा में 62, बंसतपुर में 29, ठियोग में 76, नारंकडा में 62, ननखड़ी में 43, रामपुर में 65 और शिमला शहरी में 149 सहकारी सभाएं पंजीकृत हैं। जुब्बल सर्किल के तहत जुब्बल-कोटखाई में 91, रोहड़ू में 55, चौपाल में 41 और चिड़गांव में 46 सहकारी सभाएं पंजीकृत हैं। बैठक में जुब्बल सर्किल के सहायक पंजीयक भूप सिंह, शिमला सर्किल के कार्यकारी सहायक पंजीयक कंचन लता, राधे श्याम और यजिंद्र शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article