{"_id":"61bcb56e1d4e4a0870358d66","slug":"recommendation-to-extend-the-period-of-6th-state-finance-commission-till-31st-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: छठे राज्य वित्त आयोग की अवधि 31 अक्तूबर तक बढ़ाने की सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: छठे राज्य वित्त आयोग की अवधि 31 अक्तूबर तक बढ़ाने की सिफारिश
Fri, 17 Dec 2021 09:36 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 17 Dec 2021 09:36 PM IST
सार
सतपाल सत्ती ने कहा कि आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। 26 मार्च को हुई दूसरी बैठक में निर्णय लिया गया था कि पंचायतीराज और शहरी विकास विभाग स्थानीय निकायों की आय-व्यय का ब्योरा, अन्य जानकारियों से संबंधित प्रश्नावली सभी स्थानीय निकायों को सूचना देने के लिए भेजें।
विज्ञापन
छठे राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष सतपाल सत्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छठे राज्य वित्त आयोग की तीसरी बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष सतपाल सत्ती की अध्यक्षता में हुई। इसमें आयोग की अवधि 31 अक्तूबर, 2022 तक बढ़ाने की अनुशंसा की गई। सत्ती ने कहा कि आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। 26 मार्च को हुई दूसरी बैठक में निर्णय लिया गया था कि पंचायतीराज और शहरी विकास विभाग स्थानीय निकायों की आय-व्यय का ब्योरा, अन्य जानकारियों से संबंधित प्रश्नावली सभी स्थानीय निकायों को सूचना देने के लिए भेजें।
विज्ञापन
विभागों के परामर्श पर अप्रैल अंत तक प्रश्नावली तैयार कर ली गई थी। इस बीच कोविड की दूसरी लहर ने पूरे देश सहित प्रदेश में भी विपरीत प्रभाव डाला और पूर्णबंदी के कारण मई में सभी कार्यालयों में कर्मचारियों की सीमित उपस्थिति में कार्य चलता रहा। जून के अंत तक सभी स्थानीय निकायों को यह प्रश्नावली भेज दी गई थी। अक्तूबर-नवंबर में उप चुनावों की वजह से भी स्थानीय निकायों से सूचना प्राप्त करने में देरी हुई।
विज्ञापन