{"_id":"5cb71999bdec22144763437a","slug":"rebel-leader-and-former-deputy-mayor-harish-janartha-back-in-congress","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एमसी शिमला के पूर्व उप महापौर हरीश जनारथा की कांग्रेस में वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसी शिमला के पूर्व उप महापौर हरीश जनारथा की कांग्रेस में वापसी
Wed, 17 Apr 2019 06:09 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 17 Apr 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
हरीश जनारथा
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम शिमला के पूर्व उप महापौर और विधानसभा चुनाव के बागी हरीश जनारथा की बुधवार को कांग्रेस में वापसी हो गई है। जनारथा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी माने जाते हैं। पार्टी के करीब 150 को लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस में वापस लिया गया है।
विज्ञापन
जनारथा की कांग्रेस में वापसी को लेकर लंबे समय से प्रदेश कांग्रेस में दबाव बनाया जा रहा था। उल्लेखनीय है कि शिमला विधानसभा क्षेत्र से हरीश जनारथा ने विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी हरभजन सिंह भज्जी के खिलाफ चुनाव लड़ा था और उनको प्रदेश कांग्रेस से निष्कासित कर दिया था।
विज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की मंजूरी के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने उनके निष्कासन को रद्द कर दिया है और उन्हें कांग्रेस में पुन: शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
बावा हरदीप सिंह का मामला लंबित
उन्होंने उम्मीद जताई है कि हरीश जनारथा लोकसभा चुनाव में कड़ी मेहनत और लगन के साथ पार्टी में अपनी सेवाएं देंगे। कांग्रेस के दो बागियों हरीश जनारथा और बावा हरदीप सिंह ने भी कांग्रेस में वापसी के लिए आवेदन किया था।
ये दोनों मामले हाईकमान के पास मंजूरी के लिए भेजे गए थे। हरीश जनारथा की कांग्रेस में वापसी हो गई है लेकिन, बावा हरदीप सिंह के मामले को फिलहाल लंबित रखा गया है। इन दोनों ही मामलों में पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा का हस्तक्षेप रहा है।
माना जा रहा है कि कुछ साल पहले आनंद शर्मा अपने दो नेताओं के साथ सोलन क्षेत्र में रैली में गए थे और वहां उनके साथ कुछ ऐसी घटना हुई थी कि अब बावा हरदीप सिंह की घर वापसी का रास्ता कठिन हो गया है। हालांकि, उस घटना में हरदीप सिंह का सीधे कोई संबंध भी नहीं था।