फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   RD and FDR interest rate hiked for secretariat employees

HP Secretariat Employees: सचिवालय कर्मचारियों के लिए आरडी और एफडीआर की ब्याज दर में बढ़ोतरी

Fri, 26 May 2023 09:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 May 2023 09:07 PM IST
सार

प्रदेश सचिवालय कर्मचारी सहकारी ऋण एवं बचत गैर कृषक सभा समिति ने कर्मचारियों के लिए आरडी और एफडीआर की ब्याज दर में एक फीसदी बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
RD and FDR interest rate hiked for secretariat employees
सचिवालय कर्मचारी सहकारी ऋण एवं बचत गैर कृषक सभा समिति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी सहकारी ऋण एवं बचत गैर कृषक सभा समिति ने कर्मचारियों के लिए आरडी और एफडीआर की ब्याज दर में एक फीसदी बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। सचिवालय में आयोजित सभा समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। अब आरडी में 8 फीसदी जबकि एफडीआर में 8.50 फीसदी ब्याज लगेगा। पहले आरडी में सात फीसदी, जबकि एफडीआर में 7.50 फीसदी ब्याज था। समिति के इस फैसले से सचिवालय के 1,600 कर्मचारियों को फायदा होगा।

विज्ञापन


सभा के अध्यक्ष राजेश भारद्वाज ने कहा कि सभा समिति की सालाना 45 करोड़ रुपये की टर्न ओवर है। कर्मचारियों को आठ लाख रुपये तक लोन देने का फैसला लिया है। अब कर्मचारियों को 12 फीसदी ब्याज पर पैसा दिया जाता था। इससे पहले यह 13 फीसदी था। बड़ी बात यह है कि सभा समिति से ऋण लिए जाने पर इनकम टैक्स में भी छूट मिलती है। इसके अलावा बैठक में सभा समिति के आय और व्यय पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपाध्यक्ष सुरेंद्र मोहन, महाप्रबंधक पवन धारटा, निदेशक उपमन्यु वर्मा, नरेश रतन, दीपक, अजय सिंह और उमेश भारद्वाज उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed