{"_id":"8fcb2052639668cf9f5e7534b9aef6fd","slug":"ration-on-coupan-in-febrary-and-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें, फरवरी-मार्च में ऐसे मिलेगा सस्ता राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्यान दें, फरवरी-मार्च में ऐसे मिलेगा सस्ता राशन
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 09 Feb 2016 09:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया के चलते फरवरी और मार्च में सस्ता राशन पंचायत सचिव की ओर से जारी कूपन पर मिलेगा। सूबे में इन दिनों डिजिटल राशनकार्ड बनाने के लिए वेरिफिकेशन का काम चल रहा है।
विज्ञापन
जिन उपभोक्ताओं ने वेरिफिकेशन करवा लिया है, उन्हें ही यह कूपन जारी किया जाएगा। कूपन में चार कॉलम हैं। इसमें चार बातों का सत्यापन होगा। क्या डिजिटल राशनकार्ड के लिए वेरिफिकेशन को लेकर सूची से रिकॉर्ड सत्यापित कर दिया है?
विज्ञापन
रिकॉर्ड न मिलने पर नया फार्म भरा गया है? बैंक खाता और आधार नंबर दे दिया गया है? चारों कॉलम भरने के बाद ही पंचायत सचिव कूपन जारी करेगा। खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
अप्रैल से उपभोक्ताओं को डिजिटल राशन कार्ड पर राशन कोटा दिया जाना है। प्रदेश में 18 लाख राशनकार्ड धारक परिवार हैं। सरकार का मानना है कि डिजिटल राशनकार्ड बनने से फर्जी उपभोक्ता पकड़े जाएंगे।