फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ration card slogan clarification in himachal high court

'काम किया है' के नारे पर विभाग ने हाईकोर्ट में दिया स्पष्टीकरण

Mon, 04 Sep 2017 02:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 04 Sep 2017 02:27 PM IST
विज्ञापन
ration card slogan clarification in himachal high court

काम किया है, काम करेंगे, झूठे वादे नहीं करेंगे। यह राजनीतिक नारा नहीं है। डिजिटल राशन कार्डों पर लिखे इस नारे पर सरकार ने हाईकोर्ट में स्पष्टीकरण दिया कि खाद्य आपूर्ति विभाग की ऐसी कोई मंशा नहीं है कि वह किसी राजनेता के राजनीतिक मिशन का प्रचार करे।

विज्ञापन


विभाग ने माना कि इन डिजिटल राशन कार्डों में गलतियां हुई हैं, जिन्हें ठीक करने का व्यापक अभियान छेड़ा गया है। विभाग ने हाईकोर्ट को बताया कि हिमाचल में 19 लाख फॉर्मों का डिजिटाजेशन किया है।
विज्ञापन


यह कार्य मैनुअली हुआ है। डाटा इतना ज्यादा था कि गलतियों की संभावनाओं को नकारा नहीं जा सकता।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि राशन कार्ड पहचान पत्र के रूप में इस्तेमाल नहीं हो सकते। कांगड़ा निवासी हंसराज ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर डिजिटल राशन कार्डों में लिखा गया नारा काम किया है काम करेंगे, झूठे वादे नहीं करेंगे, को राजनीतिक नारा बताते हुए इन्हें सरकारी योजना से हटाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रार्थी का आरोप है कि राजनीतिक फायदे के लिए इस तरह के नारों को सरकारी दस्तावेजों में दर्शाना गैरकानूनी है। प्रार्थी ने इन राशन कार्डों में हुई गलतियां बताते हुए कहा कि इनमें उपभोक्ताओं के पिता या पति का उल्लेख ही नहीं है।

इस कारण यदि एक ही व्यक्ति का राशन कार्ड बना हो तो इसका दुरुपयोग कोई भी कर लगा। प्रार्थी ने इन गलतियों को दुरुस्त करने के आदेशों की गुहार भी लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed