फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ration at affordable price in lok mitra kendra in himachal pradesh

हिमाचल: अब चार हजार लोक मित्र केंद्रों में भी मिलेगा बाजार से 15 फीसदी सस्ता राशन

Sat, 19 Feb 2022 01:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 19 Feb 2022 01:19 PM IST
सार

खाद्य आपूर्ति निगम ने लोक मित्र केंद्र संचालकों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि वे अपने केंद्रों में सामान रखने के लिए जगह उपलब्ध करवा लें। मार्च से यह सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। लोक मित्र केंद्र संचालकों का 10 फीसदी कमीशन रहेगा।

विज्ञापन
Ration at affordable price in lok mitra kendra in himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के 18.50 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं के साथ-साथ अन्य लोगों को भी अब बाजार मूल्य से 15 फीसदी तक सस्ता राशन और अन्य सामान मिलेगा। यह सामान नामी कंपनियों का होगा। इनमें आटा, चावल, मसाले, हर तरह की दालें, साबुन, बॉडी पाउडर, क्रीम तथा अन्य रोजमर्रा की वस्तुएं शामिल हैं। खाद्य आपूर्ति निगम ने सामान उपलब्ध करवाने वाली करीब 12 नामी कंपनियों के साथ एमओयू साइन किए हैं। यह सामान डिपुओं के अलावा प्रदेश के चार हजार लोकमित्र केंद्रों में उपलब्ध होगा। इसे लेकर भी लोक मित्र केंद्रों के संचालक सीएससी-ई स्टोर कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन हुआ है।   

विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति निगम ने लोक मित्र केंद्र संचालकों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि वे अपने केंद्रों में सामान रखने के लिए जगह उपलब्ध करवा लें। मार्च से यह सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। लोक मित्र केंद्र संचालकों का 10 फीसदी कमीशन रहेगा। महंगाई पर लगाम लगाने के लिए खाद्य आपूर्ति निगम ने यह रास्ता निकाला है। इसके अलावा लोक मित्र केंद्र संचालक की मांग पर भी सामान उपलब्ध कराया जाएगा। खाद्य आपूर्ति निगम की माने तो डिपुओं में भी सस्ते सामान की सप्लाई भेजी जाएगी। प्रदेश के कई डिपुओं में जगह की तंगी है। ऐसे में सरकार ने लोगों को लोक मित्र केंद्रों में सामान उपलब्ध कराने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


जांच के बाद लोक मित्र केंद्रों में भेजा जाएगा सामान 
लोक मित्र केंद्रों में यह सामान जांच के बाद ही भेजा जाएगा। अगर किसी कंपनी का सैंपल फेल होता है तो उक्त कंपनी पर जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है। 

इन कंपनियों का सामान आएगा लोक मित्र केंद्रों में 
टाटा, मार्बल, अल्फा, मदर च्वॉयस, देव दर्शन धूप, फार्मा फील्ड आदि कंपनियां शामिल हैं।

लोक मित्र केंद्रों में सस्ता राशन और रोजमर्रा की वस्तुएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सरकार की ओर से विभागीय औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। मार्च और अप्रैल से सप्लाई कर दी जाएगी। - राजेंद्र गर्ग, खाद्य आपूर्ति मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed