{"_id":"41fe3e676a4ae4a34ae7bcba9297c941","slug":"rath-yatra-of-lord-shiva-will-come-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां होते हैं बूढ़ा महादेव के दर्शन! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां होते हैं बूढ़ा महादेव के दर्शन!
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला(रामपुर बुशहर)
Updated Thu, 28 Aug 2014 09:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरमंड विकास खंड के तहत आने वाली उपतहसील नित्थर में ऐतिहासिक 12 भादो मेले का आयोजन 28 अगस्त को किया जाएगा। इससे पूर्व 25 अगस्त को बूढ़ा महादेव की दो रथ यात्रा वाद्ययंत्रों के साथ कुपरदड़ से रवाना हुईं।
विज्ञापन
मेला दो दिन तक लगेगा। वीरवार को बूढ़ा महादेव की रथ यात्रा कुपरदड़ से नित्थर मेला मैदान के लिए वाद्ययंत्रों के साथ निकलेगी। इस मेले की खासियत यह है कि यहां बूढ़ा महादेव के गुर उल्टी पीठ से नंगे पांव नृत्य करते हुए मेला मैदान पहुंचते हैं।
विज्ञापन
यहां देवता के श्रद्धालु इनका खीरे, सेब, अखरोट और चावल से स्वागत करते हैं और बूढ़ा महादेव से परिवार व क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना करते हैं।
पहले यह मेला संक्रांति के साथ शुरू होता था और जिस गांव से होकर बूढ़ा महादेव की रथ यात्रा गुजरती थी, वहीं मेले लगाए जाते थे। इस मेले में बाहरी राज्यों से व्यापारी व्यापार करने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
मंदिर कमेटी के कारदार कर्मचंद ने बताया कि मेले के आयोजन के लिए मंदिर कमेटी द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।