{"_id":"27d8ca44207f5bb3bbe7a672e014ffda","slug":"rath-yatra-at-radha-krishan-temple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधा कृष्ण मंदिर से निकली भव्य रथ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधा कृष्ण मंदिर से निकली भव्य रथ यात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 15 Aug 2014 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
...जय गोविंदा, जय गोपाला की धुन से शहर का माहौल उस समय भक्तिमय हो गया जब गंज बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर से भगवान जगरनाथ की रथ यात्रा निकली।
विज्ञापन
दोपहर करीब सवा बारह बजे गंज मंदिर से भगवान जगरनाथ की पालकी के साथ शोभायात्रा निकली। राम बाजार से कार्ट रोड होते हुए सब्जी मंडी, लोअर बाजार होते हुए शोभा यात्रा वापिस गंज मंदिर पहुंची।
विज्ञापन
सनातन धर्म सभा गंज मंदिर के अध्यक्ष अजय सूद ने बताया कि शोभायात्रा में एसडी सीनियर सेकेंडरी और जूनियर स्कूल के छात्रों के अलावा आर्य समाज स्कूल के छात्र भी शामिल हुए।
विज्ञापन
शोभा यात्रा के लिए विशेष तौर पर दिल्ली से शंकर नरेला बैंड और पटियाला से बैगपाइपर बैंड को आमंत्रित किया गया था। इसके अलावा पहाड़ी बैंड बाजे की भी व्यवस्था की गई थी।
शोभायात्रा में राधा कृष्ण, राम दरबार, भोले शंकर, मां काली और बाबा बालक नाथ जी की झांकियां निकाली गई।
मेरठ से आए कारीगरों ने झांकियां तैयार की थी। शोभायात्रा के दौरान शहर में जगह जगह भंडारे भी लगाए गए।