फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ranji Trophy: Viewers will enjoy three Ranji matches at Amtar Maidan

Ranji Trophy: अमतर मैदान में रणजी के तीन मैचों का लुत्फ उठाएंगे दर्शक

Tue, 13 Dec 2022 06:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 Dec 2022 06:23 PM IST
सार

 धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में नई आउटफील्ड के काम के चलते इस बार नादौन के मैदान में तीनों रणजी मैचों का आयोजन किया जा रहा है। अमतर में हिमाचल की टीम पूल के पांचवें मैच में 10 जनवरी को उड़ीसा से भिड़ेगी। 

विज्ञापन
Ranji Trophy: Viewers will enjoy three Ranji matches at Amtar Maidan
क्रिकेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 रणजी ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश की टीम अपने पूल के अंतिम तीन मैच जिला हमीरपुर के नादौन के अमतर मैदान में खेलेगी। ऐसे में क्रिकेट प्रेमी अमतर में रणजी मैचों का लुत्फ उठा सकते हैं। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में नई आउटफील्ड के काम के चलते इस बार नादौन के मैदान में तीनों रणजी मैचों का आयोजन किया जा रहा है। अमतर में हिमाचल की टीम पूल के पांचवें मैच में 10 जनवरी को उड़ीसा से भिड़ेगी। इसके बाद 17 जनवरी को नगालैंड और 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश की टीम के साथ मैच होगा। जनवरी में हिमाचल के क्रिकेट प्रेमियों को अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम अमतर में तीन मैच लाइव देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन


अमतर मैदान में होने वाले रणजी के तीन मुकाबलों के लिए एचपीसीए की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इससे पूर्व हिमाचल की टीम हरियाणा के लाहली मैदान में हरियाणा टीम के साथ, ईडन गार्डन कोलकाता में पश्चिमी बंगाल, राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम देहरादून में उत्तराखंड से और मोतीबाग क्रिकेट स्टेडियम बड़ौदरा में बड़ौदा के साथ अपने लीग मैच खेलेगी। अमतर मैदान में होने वाले रणजी मैचों में दर्शक निशुल्क मैच देख सकेंगे। इसके लिए एचपीसीए विशेष व्यवस्था कर रही है।
विज्ञापन


तैयारियों जोरों पर
एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि जनवरी में नादौन के अमतर मैदान में रणजी के तीन मुकाबले खेले जाएंगे। इसके लिए एचपीसीए के ओर से तैयारियां जोरों पर चल रही है। वहीं पांच जनवरी तक सभी काम पूरा कर लिए जाएंगे। वहीं टीमों के ठहरने और आने जाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed