फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rampur road in bad condition.

25 सालों में नहीं बनी पांच किमी सड़क

Wed, 26 Nov 2014 12:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर Updated Wed, 26 Nov 2014 12:26 PM IST
विज्ञापन
rampur road in bad condition.

रामपुर विकास खंड के तहत आने वाली तकलेच पंचायत में पांच किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य 25 वर्षों से लटका हुआ है। इस सड़क से परशाल, मतैलनी, थानाधार, बठेढ़ा, लामानाड़ के गांव जुड़ने थे। ऐसे में सड़क सुविधा न होने से ग्रामीणों को आपात स्थिति में भारी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। इसके अलावा लोगों को रोजमर्रा का सामान ले जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि सरकारें आती हैं और जाती हैं, लेकिन कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। हालांकि यह क्षेत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आवास से मात्र 14 -15 किलोमीटर है। यहां के ग्रामीणों का कहना है कि विभाग को अपनी जमीन सुपुर्द करवाने के बाद भी सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


हालांकि स्थानीय लोगों ने कई मर्तबा विभाग के चक्कर भी लगाए, लेकिन समस्या का कोई समाधान होता नहीं दिख रहा है। साथ ही यहां खड्ड पार करने के लिए भी कोई खास व्यवस्था न होने से लोगों को भारी परेशानियों से होकर गुजरना पड़ रहा है। तकलेच पंचायत के लोगों में एएस चाई, टिकम सिंह मांटा, लाल सिंह मांटा, जोगिंद्र सोनी, राजकुमार, दया राम शर्मा ने बताया सड़क न मिलने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में यहां पर मरीजों को अस्पताल पहुंचाना सबसे बढ़ी परेशानी बन जाती है, जबकि बरसात में यहां खड्ड पर बनी पुलिया भी टूट जाती है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और प्रदेश सरकार से सड़क निर्माण करवाने की मांग की है। इस बारे में तकलेच पंचायत के प्रधान नंदलाल बुशैहरी का कहना है कि विभाग को सड़क निर्माण के बारे में कई बार सूचित किया गया, लेकिन विभाग से सड़क बनाने पर कोई संतोषजनक को जवाब नहीं मिल पा रहा है।


अधिकारी कहते हैं...

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता धर्मेंद्र वर्मा का कहना है कि इस सड़क का निर्माण रामपुर डिवीजन के तहत होना है। इसकी जानकारी संबधित विभाग के अधिकारी ही दे पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed