फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rampur nagar parishad

रामपुर नप क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या बरकरार

Wed, 10 Jul 2019 04:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
rampur nagar parishad
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। रामपुर नगर परिषद के क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या आए दिन राहगीरों और वाहन चालकों के लिए आफत बनती जा रही है। शहर के वार्ड नंबर 8 डकालेढ़ और वार्ड 9 खनेरी तक करीब छह किलोमीटर एनएच सहित रामपुर मुख्य बाजार में अतिक्रमण की समस्या ज्यादा ही है। रामपुर मुख्य बाजार में रोजाना चार जिलों शिमला, किन्नौर, कुल्लू और मंडी से लोगों का पहुंचना होता है।
व्यावसायिक कार्यों सहित अन्य कार्यों को लेकर रोजाना हजारों लोग यहां पहुंचते हैं, लेकिन मुख्य बाजार में गांधी पार्क से लेकर नगर परिषद कार्यालय तक जगह-जगह नियमों को ताक पर रखकर अतिक्रमण किया गया है। बाजार आने वाले लोगों को इससे रोजाना परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। शहर में स्थित आधा दर्जन से अधिक स्कूलों में हजारों छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जिन्हें अतिक्रमण से सबसे अधिक दिक्कतें पेश आती हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर के मुख्य मार्ग के दोनों ओर नियमों को ताक पर रखकर अतिक्रमण किया गया है, जिसके चलते आठ फुट का मार्ग केवल 3-4 फुट तक ही बच गया है। दुकानदारों की दुकानों के आगे भी यही हाल है। दुकानदारों ने भी आधे से अधिक रास्ते पर अपना सामान सजा रखा है। यही हाल नप क्षेत्र के वार्ड 8 और 9 का भी है, यहां नियमों को ताक पर रखकर एनएच के किनारे अतिक्रमण किया गया है, जिसे हटाने में स्थानीय प्रशासन और नगर परिषद पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। क्षेत्र के अनिल कुमार, राजकुमार, धर्म सेन, जय सिंह, वीरेंद्र कुमार, सतीश कुमार, राजेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने प्रशासन और नगर परिषद से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है। वहीं इस संबंध में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी विपिन ठाकुर ने कहा कि अतिक्रमण पर चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed