फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rampur four died in road accident

रामपुर के पांडाधार में आल्टो खाई में गिरी, चार की मौत

Wed, 27 Sep 2017 03:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर Updated Wed, 27 Sep 2017 03:18 PM IST
विज्ञापन
rampur four died in road accident

रामपुर के नीरथ से चार किलोमीटर दूर पांडाधार में एक अप्लाइड फॉर गाड़ी के खाई में गिरने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी रामपुर से ननखड़ी के करोली जा रही थी।

विज्ञापन


हादसा मंगलवार करीब साढ़े पांच बजे हुआ। वाहन से चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी करीब 300 मीटर खाई में लुढ़क गई। सूचना मिलते ही पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किए। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को एक अप्लाइड फॉर ऑल्टो केटेन रामपुर से ननखड़ी के करोली गांव जा रही थी। नीरथ से आगे पांडाधार के पास चालक के नियंत्रण खोने से कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में कार के पूरी तरह से परखचे उड़ गए हैं। हादसे में कार में सवाल चार लोग बलवंत चौहान (32) वर्ष पुत्र नेक राम निवासी मंडोल ननखड़ी, लवली (34) पुत्र प्रताप चौहान गांव करोली ननखड़ी, केहर सिंह ( 65) गांव करोली और रूकमणी देवी (60) की मौके पर ही मौत हो गई।

rampur four died in road accident

हादसे की सूचना यहां से गुजर रही निगम की बस के चालक ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस का दल घटनास्थल पर पहुंचा और स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद शवों को घटनास्थल से बाहर निकाला गया। खबर लिखे जाने तक घटनास्थल से शवों को निकालने का कार्य चल रहा है।

पुलिस, अग्निशमन दल और स्थानीय लोग घटनास्थल तक पहुंचने के लिए पगडंडी तैयार करने में जुटे हुए हैं। डीएसपी रामपुर देव कुमार नेगी ने हादसे की पुष्टि की। कहा कि पांडाधार में कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस, अग्निशमन दल और स्थानीय लोग शवों को घटनास्थल से बाहर निकालने में जुटे हुए हैं। पुलिस हादसे की छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed