फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rampur bus accident, some big facts.

हादसे से पहले ही कांपने लगे थे लोग, मगर नहीं माना ड्राइवर

Sat, 11 Jul 2015 10:33 AM IST
Updated Sat, 11 Jul 2015 10:33 AM IST
विज्ञापन
rampur bus accident, some big facts.

बस अभी पुल से पीछे ही थी कि इसमें सवार लोगों की रूह पहले ही कांपने लग गई थी। डरे सहमे लोगों ने हादसे को टालने की कोशिश भी की लेकिन नाकाम रही। पुलिस के अनुसार रामपुर के मच्छाडा खड्ड में हुई बस दुर्घटना में घायल हुए लोग दुर्घटना का कारण बस की तेज गति होना बता रहे हैं।

विज्ञापन


घायल ज्ञान सिंह, कविता, विवेक, सोहन लाल, राजेश कुमार, पूरनी देवी और देवी लाल नेगी ने कहा कि जिस रफ्तार से बस चल रही थी उसे देखकर पहले से ही रूह कांपने लगी थी। कुछ यात्रियों ने बस चालक को रफ्तार कम करने को भी कहा था लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। जैसे ही पुल के पास बस पहुंची तो पुल से नीचे जा गिरी।
विज्ञापन


भूतपूर्व सैनिक ज्ञान सिंह ने कहा कि मैं पिछली सीट पर बैठा था बस की ब्रेक लगी तो ड्राइवर के पास बैग सहित पहुंच गया। इसके बाद बस पौने दो सौ फुट गहरे नाले में जा समाई। उसका पैर बस की सीट के नीचे दब गया और टांग फ्रेक्चर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चियों के सिर से उठा मां-बाप का साया

rampur bus accident, some big facts.

ये बस हादसा कई परिवारों को गहरे जख्म दे गया। किसी के घर का चिराग बुझ गया तो कोई अपनी तीन बेटियों को रोता बिलखता छोड़ गया। इस हादसे में मारे गए प्रेमराज कपूर और हिमेश कपूर पति-पत्नी थे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है।

इन दोनों की तीन बेटियों के सिर से माता-पिता का साया सदा के लिए उठ गया। इन तीनों का सहारा अब सत्तर वर्षीय बूढ़ी दादी है, जिसे बेटे और बहु की मौत ने झकझोर कर रख दिया है। दुर्घटनाग्रस्त बस की रफ्तार से हर यात्री की रूह कांप गई थी।

प्रेम राज और उनकी पत्नी हिमेश कपूर शिमला अपना उपचार करने के लिए निजी बस पर सवार हुए थे। लेकिन उनको क्या मालूम था कि वह अब कभी घर नहीं लौटेंगे। दुर्घटनाग्रस्त बस में दो सगे भाई अमित और विवेक भी सफर कर रहे थे। शिमला में पालीटेक्निक कर रहा अमित छोटा था उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बड़ा भाई विवेक घायल अवस्था में रामपुर के खनेरी अस्पताल में दाखिल है और उसका उपचार चल रहा है।

उसे अभी तक यह मालूम नहीं था कि उसका छोटा भाई उसे सदा के लिए छोड़ गया है। विवेक कोयल गांव का रहने वाला है और उसके पिता का चार साल पहले ही निधन हो गया था। विवेक की तीमारदारी के लिए उनके रिश्तेदार बबलू शर्मा और प्रेम पाल जुटे थे।

ये लोग हुए हैं घायल

rampur bus accident, some big facts.

घायलों में पवन कुमार (42), सुनील कुमार (44), देवराज (40), लायकराम (40), प्रताप (37), यशवंत कुमार (35), सोहन लाल (35), जितेंद्र (22), मोहन लाल (55), कविता (25), रोशन लाल (50), गोकल (46), उषा किरण (21), ध्यान सिंह (56), अतिवल (48), उमा देवी (49), राजेश (43), देवीलाल नेगी (40), सोहन लाल (39), विवेक (24), प्रमोद (20), नरेंद्र (22), प्रेम कंडक्टर (39), संतोष (44), पूरनी देवी (38) शामिल हैं।

वहीं डीएसपी रामपुर सोम दत्त ने बताया कि पुलिस ने हादसे पर मामला दर्ज कर लिया है। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed