फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ramlal Markanda said that inauguration of AIIMS and Hydro Engineering College together

बिलासपुर: मारकंडा बोले- एम्स और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन एक साथ

Thu, 16 Dec 2021 04:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Dec 2021 04:35 PM IST
सार

तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का विधिवत उद्घाटन भी एम्स के साथ किया जाएगा। चुनौतियों के बावजूद बंदला की पहाड़ी पर हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का कार्य युद्ध स्तर पर करवाया जा रहा है। अभी तक इस पर लगभग 105 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
ramlal Markanda said that inauguration of AIIMS and Hydro Engineering College together
तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने गुरुवार को बंदला में राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के नए परिसर में प्रथम वर्ष की कक्षाओं और कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। मारकंडा ने कहा कि हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का विधिवत उद्घाटन भी एम्स के साथ किया जाएगा। चुनौतियों के बावजूद बंदला की पहाड़ी पर हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का कार्य युद्ध स्तर पर करवाया जा रहा है। अभी तक इस पर लगभग 105 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। 40 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि का प्रावधान भी किया जा रहा है। अभी यहां प्रथम वर्ष की कक्षाएं ही आरंभ की जा रही हैं, जबकि कॉलेज का विधिवत उद्घाटन भी जल्द ही संभवत: एम्स बिलासपुर के साथ ही कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एनएचपीसी और एनटीपीसी ने कॉलेज के लिए 125 करोड़ रुपये की मदद ही नहीं दी है, बल्कि इस संस्थान के संचालन में भी इन दोनों सार्वजनिक उपक्रमों का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। कॉलेज में अभी सिविल और इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग की कक्षाएं चलाई जा रही हैं। आने वाले समय में यहां अन्य विषय भी आरंभ किए जाएंगे। नगरोटा में चलाई जा रही इस कॉलेज की कक्षाएं भी बंदला में शिफ्ट की जाएंगी। स्थानीय विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि चार वर्षों के दौरान एम्स और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के रूप में बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर के दो बड़े संस्थान मिलना गौरव की बात है।
विज्ञापन


इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित किया जा रहा है। बंदला सड़क को अपग्रेड करवाने के लिए 22 करोड़ रुपये की डीपीआर बनाई गई है। इससे पहले कॉलेज के निदेशक और प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अवस्थी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। सहायक प्रोफेसर कृष्णा ने समारोह का संचालन किया। डॉ. शशि गुरुंग ने धन्यवाद उद्बोधन रखा। एनएचपीसी की जलविद्युत परियोजना पार्वती तृतीय के महाप्रबंधक (प्रभारी) एसपी सिंह, एनटीपीसी के महाप्रबंधक एनएस ठाकुर, एनपीसीसी के मुख्य महाप्रबंधक पंकज कुमार, तकनीकी शिक्षा निदेशक विवेक चंदेल, एसडीएम सुभाष गौतम, जिला परिषद अध्यक्ष मुस्कान, भाजपा के जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed