रामदेव बोले, पहले सोनिया गांधी को जेल में डालो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में योग शिविरों के रद्द होने के बाद कांगड़ा पहुंचे बाबा रामदेव ने कांग्रेसी नेताओं पर जमकर निशाना साधा। पत्रकारों से बात करते हुए रामदेव ने सोनिया, राहुल समेत कई कांग्रेसी दिग्गजों को खरी खरी सुना दी।
कांग्रेसी नेताओं की बयानबाजी का जवाब देते हुए रामदेव ने कहा कि पहले बाबा रामदेव नहीं बल्कि सोनिया गांधी को जेल में डालना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो नेता रामदेव को जेल में डालने की बात कह रहे हैं, उन्हें जल्द ही इसका जवाब मिल जाएगा।
रामदेव ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं को पहले ही अपनी हार नजर आ रही है। ऐसे में सभी अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।
सोनिया, राहुल समेत कांग्रेसी करते हैं गौ हत्या
बाबा रामदेव ने सोनिया गांधी के अलावा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा।
रामदेव ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कांग्रेसी नेताओं पर आरोप लगाया कि ये लोग गौ हत्या करते हैं। रामदेव ने कांग्रेस के कुछ नेताओं की ओर इशारा किया जिनके अपने स्लॉटर हाउस है।
रामदेव ने कहा कि दूसरों को नसीहत देने वाले हर रोज गौ हत्याएं कर रहे हैं। इसका पाप इन्हें जरूर लगेगा और इस बार कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा।
सरकार के फैसले के खिलाफ कोर्ट जाएगी समिति
बाबा रामदेव ने कहा कि हिमाचल सरकार ने उनके योग शिविर रद्द करवाकर ठीक नहीं किया है। सरकार का यह फैसला बदले की भावना से प्रेरित है। इस तानाशाही फैसले के खिलाफ कोर्ट में चुनौती दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि योग समिति इस फैसले के खिलाफ कोर्ट में जाएगी जहां से उन्हें न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है।
रामदेव ने कहा कि योग शिविरों को रद्द करने से साफ पता चल गया है कि प्रदेश सरकार को भी अपनी हार सामने नजर आ रही है। इसीलिए हर उस शिविर को वे प्रचार का माध्यम मान रहे हैं।