{"_id":"5d0e57d38ebc3e781016a838","slug":"ram-swaroop-sharma-will-raise-issue-of-kullu-bus-accident-in-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामस्वरूप शर्मा संसद में उठाएंगे मृतकों के परिवारों की मदद का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामस्वरूप शर्मा संसद में उठाएंगे मृतकों के परिवारों की मदद का मामला
Sat, 22 Jun 2019 11:02 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 22 Jun 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
बंजार हादसे में मारे गए मृतकों के परिवारों को ज्यादा से ज्यादा मदद दिलाने को संसद में शून्यकाल के दौरान मामले को उठाया जाएगा। यह बात सांसद रामस्वरूप शर्मा ने शनिवार को कुल्लू अस्पताल में बंजार हादसे में घायलों का हालचाल जानने के बाद कही।
विज्ञापन
उन्होंने अस्पताल में घायलों को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि इस हादसे की जांच के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सांसद ने कहा कि प्रदेश में लगातार सड़क हादसे बढ़ रहे हैं, ऐसे में ओवरलोडिंग के खिलाफ कड़े कानून बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
ट्रैफिक नियमों को भी सख्ती से लागू करना होगा। सांसद राम स्वरूप शर्मा ने कहा कि बस हादसे में एकसाथ इतने लोगों की जान जाना बेहद दुखद है। इस हादसे की चर्चा पूरे देश में हो रही है। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद प्रदेश सरकार ने तुरंत राहत और बचाव कार्य किया है।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर हादसे के 6 घंटे के भीतर शिमला से बंजार पहुंचे और स्थानीय प्रशासन ने सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी घायलों से मिले हैं।