फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ram mandir ayodhya: Union Minister Anurag Thakur worshiped in the temple of Kuldevi.

Ram Mandir: अनुराग ठाकुर ने अवाहदेवी में की पूजा, बोले- 500 वर्षों का इंतजार हुआ खत्म, हर कोई भावुक

Mon, 22 Jan 2024 05:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Jan 2024 05:57 PM IST
सार

अनुराग ठाकुर ने श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर अपनी कुलदेवी अवाहदेवी के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में हवन यज्ञ भी किया। 

विज्ञापन
ram mandir ayodhya: Union Minister Anurag Thakur worshiped in the temple of Kuldevi.
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की पूजा। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर अपनी कुलदेवी अवाहदेवी के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में हवन यज्ञ भी किया। उन्होंने सिद्ध बाबा सरवण नाथकी कुटिया का शिलान्यास भी किया। उन्होंने भगवान श्रीराम की प्रतिमा का पूजन भी किया और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को मंदिर में लाइव देखा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 500 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ है। राममय इन क्षणों में हर कोई भावुक है। दुनियाभर के राम भक्तों के चेहरे पर प्रसन्नता स्पष्ट नजर आ रही है। भगवान श्रीराम के आर्शीवाद से भारत यूं ही आगे बढ़ता रहे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


सैकड़ों वर्षों तक लाखों रामभक्तों के योगदान को याद किया जाएगा। इस पीढ़ी का सौभाग्य है कि वह इस पावन अवसर के गवाह बन रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ यहां पर कई भाजपा नेता भी मौजूद रहे। सैकड़ों लोगों ने यहां भजन-कीर्तन किया। इस अवसर पर महंत राम नाथ, पूर्व विधायक अनिल धीमान, पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, जिला परिषद सदस्य पवन कुमार, चोलथरा से जिप सदस्य वंदना गुलेरिया, स्थानीय पंचायत प्रधान देशराज चंदेल, मंदिर कमेटी के प्रधान सुरजीत सिंह, सरौन पंचायत के प्रधान पवन कुमार ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed