Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ram Mandir Ayodhya: Sukhu government in the shelter of Ram, will visit Ramlala before the budget session

Ram Mandir Ayodhya: राम की शरण में सुक्खू सरकार, बजट सत्र से पहले करेगी अयोध्या में रामलला के दर्शन

Sun, 28 Jan 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 28 Jan 2024 05:00 AM IST
सार

 सुक्खू सरकार के सभी मंत्रियों, सीपीएस और कांग्रेस विधायकों की पांच से 7 फरवरी के बीच अयोध्या जाने की संभावना है। अयोध्या जाने का शेड्यूल तैयार करने में अधिकारी जुट गए हैं। 

विज्ञापन
Ram Mandir Ayodhya:  Sukhu government in the shelter of Ram, will visit Ramlala before the budget session
हिमाचल कैबिनेट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा के बजट सत्र से पहले हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएगी। सभी मंत्रियों, सीपीएस और कांग्रेस विधायकों की पांच से 7 फरवरी के बीच अयोध्या जाने की संभावना है। अयोध्या जाने का शेड्यूल तैयार करने में अधिकारी जुट गए हैं। जल्द ही इस बाबत तारीखों का फैसला हो सकता है।रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय कांग्रेस का मंदिर में जाने को लेकर हालांकि अभी तक स्पष्ट रुख नहीं है, लेकिन 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्वयं जाखू मंदिर और राम मंदिर शिमला गए। लोगों ने अपने घरों में दीपक जलाने की अपील भी की। प्रदेश सरकार के अधिकांश मंत्रियों ने भी अलग-अलग मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की। कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी जगह-जगह लंगर लगाकर भगवान राम को याद किया।केंद्र सरकार ने 22 जनवरी को जहां आधे दिन का अवकाश दिया था, वहीं मुख्यमंत्री ने पूरे दिन की छुट्टी घोषित की थी।
विज्ञापन


देवभूमि हिमाचल के लोगों में देवी-देवताओं के प्रति आस्था का हवाला देते हुए प्रदेश सरकार और कांग्रेस कमेटी ने बीते दिनों चुनाव प्रचार के दौरान भगवान राम को पूरी अहमियत देने का फैसला लिया था। इसी कड़ी में अब प्रदेश सरकार ने बजट सत्र से पहले अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने का फैसला लिया है। 14 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होना है। ऐसे में इससे पहले अयोध्या जाने का कार्यक्रम बनाने की तैयारी चली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री विक्रमादित्य, विधायक सुधीर-चैतन्य जा चुके हैं अयोध्या प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा व चैतन्य शर्मा 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के दर्शन कर चुके हैं। अब कांग्रेस सरकार के साथ यह तीनों दोबारा अयोध्या जाएंगे या नहीं। इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed