फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rally of Chamba: Delhi's Vishal Kataria and Sahid Salman Overall Winner

Rally of Chamba: दिल्ली के विशाल कटारिया और साहिद सलमान ओवरआल विजेता

Mon, 20 Jun 2022 11:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 Jun 2022 11:22 PM IST
सार

रैली ऑफ चंबा एडवेंचर वर्ग में प्रथम स्थान दिल्ली के कुशागरा अग्रवाल और चेन्नई से नेविगेटर टी. नागाराजल ने हासिल किया। दूसरा स्थान गुडगांव से शांतनु ग्रोवर और नेविगेटर राजा सिंह, तीसरा स्थान कोलकाता से जीत मित्रा और नेविगेटर प्रासोंजीत रॉय ने हासिल किया। 

विज्ञापन
Rally of Chamba: Delhi's Vishal Kataria and Sahid Salman Overall Winner
दिल्ली के विशाल कटारिया और साहिद सलमान ओवरआल विजेता - फोटो : संवाद

विस्तार

 रैली ऑफ चंबा में दिल्ली के विशाल कटारिया और साहिद सलमान ओवरआल विजेता बने। दूसरे स्थान पर राजस्थान से अभिषेक मिश्रा और चेन्नई से नेविगेटर पीवीएस मूर्थि और तीसरे स्थान पर शिमला से चिराग ठाकुर और आगरा से नेविगेटर राहुल सिंह रहे। रैली ऑफ चंबा एडवेंचर वर्ग में प्रथम स्थान दिल्ली के कुशागरा अग्रवाल और चेन्नई से नेविगेटर टी. नागाराजल ने हासिल किया। दूसरा स्थान गुडगांव से शांतनु ग्रोवर और नेविगेटर राजा सिंह, तीसरा स्थान कोलकाता से जीत मित्रा और नेविगेटर प्रासोंजीत रॉय ने हासिल किया। इसी तरह टू व्हीलर मोटो में सभी विजेता हिमाचल के कुल्लू से रहे।

विज्ञापन


पहले स्थान पर नितीश भारद्वाज, दूसरे पर हैप्पी वर्मा जबकि मोहित ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। एनएचपीसी करियां के स्काडा हॉल में समापन समारोह में सदर विधायक बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। रैली में 18 राज्यों के लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। समापन समारोह के अवसर हिमाचली लोक गायक सुनील राणा ने प्रस्तुतियों से समां बांधा। रैली ऑफ चंबा के इवेंट मैनेजर मनुज शर्मा और अक्षय आनंद ने मुख्य अतिथि और उपायुक्त चंबा को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed