{"_id":"2dff5acca8fa56f7b03363aa2133b224","slug":"rally-by-chota-shimla-school-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटा शिमला स्कूल के छात्रों ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटा शिमला स्कूल के छात्रों ने निकाली रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 11 Sep 2014 03:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला (कसुम्पटी) के छात्रों ने यूएनओ द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत गुणात्मक शिक्षा में सुधार को लेकर जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन
छटी से लेकर दसवीं कक्षा तक के सैकड़ों छात्र छात्राओं ने हाथ में पट्टिकाएं और स्लोगन लिखे बैनर लेकर शिक्षकों के साथ मिलकर स्कूल परिसर से लेकर बाजार तक रैली निकाली।
विज्ञापन
रैली को प्रधानाचार्य राजेश्वरी बत्ता ने हरी झंडी दिखाई और छात्रों को शिक्षा में गुणात्मक सुधार को लेकर चलाए जा रहे इस अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के स्तर में आ रही गिरावट को देखते हुए शिक्षा में सुधार किया जाना जरूरी हो गया है । इसके लिए शिक्षकों के साथ ही पूरे समाज को सहयोग करना होगा। शिक्षा में सुधार होने से छात्र भविष्य में हर तरह की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार होगा।
बच्चों ने इस दौरान सभी शिक्षा दिलाने के प्रति जागरूक करने के साथ ही इसमें सुधार को लेकर रैली निकाली। इसके साथ हर गरीब तक शिक्षा पहुंचाने को लेकर विचार भी व्यक्त किए तथा लोगों को शिक्षा का महत्व समझाया।