फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   problems raised by peoples

Shimla News: मज्याठ में बारिश ने खोली ड्रेनेज व्यवस्था की पोल, पानी की सप्लाई पर भड़के लोग

Sat, 12 Sep 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
problems raised by peoples
सार्वजनिक रास्तों पर बह रहा बारिश का पानी, मकानों से पानी छोड़ने पर भी जताई नाराजगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नगर निगम शिमला के मज्याठ वार्ड में शनिवार को हुई वार्ड सभा में जल निकासी और पेयजल आपूर्ति की खराब व्यवस्था पर लोगों ने नाराजगी जताई। वार्डवासियों ने कहा कि बारिश के पानी की निकासी न होने से सड़कों पर जलभराव हो रहा है। पेयजल भी अनियमित मिल रहा है जिससे दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।जल निकासी की समस्या के कारण वार्ड के अंदरूनी रास्तों पर पानी जमा हो रहा है। कई मकानों से बारिश का पानी सीधे सार्वजनिक रास्तों पर छोड़ा जा रहा है, जिससे सड़कें खराब हो रही हैं। लोगों ने स्थायी जल निकासी व्यवस्था और पानी छोड़ने पर रोक लगाने की मांग की।

पार्षद अनीता शर्मा ने मकान मालिकों से उचित निकासी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान संबंधित स्तर पर उठाया जाएगा। पेयजल आपूर्ति को लेकर भी लोगों ने नगर निगम और जल शक्ति विभाग से नियमित आपूर्ति की मांग की। वार्ड सभा में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग उठी। लोगों ने पार्किंग सुविधा और सामुदायिक भवन निर्माण की भी मांग की। पूर्व पार्षद दिवाकर देव शर्मा को कथित धमकी का मामला भी चर्चा में रहा। पार्षद अनीता शर्मा ने इसे लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के समक्ष उठाने का निर्णय लिया। नई सड़क पर बारिश से आए मलबे को हटाने का आश्वासन भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed