फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rakesh Tikait said in Bilaspur that country needs another big movement, farmers should come forward

Rakesh Tikait Statement: बिलासपुर में राकेश टिकैत बोले- देश को एक और बड़े आंदोलन की जरूरत, आगे आएं किसान

Wed, 22 Jun 2022 10:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/संतोषगढ़ (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/संतोषगढ़ (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Jun 2022 10:22 PM IST
सार

संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बुधवार को बिलासपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के किसानों ने देश के विकास में अहम योगदान दिया है। 

विज्ञापन
Rakesh Tikait said in Bilaspur that country needs another big movement, farmers should come forward
किसान नेता राकेश टिकैत - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के किसानों ने हमेशा विस्थापन का दंश झेला है, लेकिन उन्हें सरकार की तरफ से कोई भी सुविधा मुहैया नहीं करवाई गई, जिसके वो हकदार थे। पहाड़ी क्षेत्र होने के चलते हिमाचल के किसानों और बागवानों को हर फसल पर एमएसपी मिलना चाहिए। एमएसपी से नीचे कोई खरीद नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बुधवार को बिलासपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि बिलासपुर के किसानों ने देश के विकास में अहम योगदान दिया है। यहां पर रेललाइन, फोरलेन और बिजली परियोजनाओं के लिए किसानों की भूमि का अधिग्रहण तो हुआ, लेकिन देश के अन्य कई राज्यों की तर्ज पर चार गुणा मुआवजा नहीं दिया गया। इसके अलावा यहां के किसानों की जमीनों के ऊपर से ट्रांसमिशन लाइन ले जाई गई, लेकिन उन्हें कोई सुविधा नहीं मिली। टिकैत ने कहा कि हिमाचल और बिलासपुर में किसानों और बागवानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तो मिलना ही चाहिए।
विज्ञापन


वहीं, खेत से मंडी तक फसल पहुंचाने के लिए ट्रांसपोर्ट की सुविधा भी सरकार को करनी चाहिए, ताकि किसान की बचत हो सके। टिकैत ने कहा कि प्रदेश और जिले के सभी किसानों को कमेटियां बनाकर अपनी मांगों को सरकार और प्रशासन के समक्ष रखना चाहिए। उनके हर संघर्ष में संयुक्त किसान मोर्चा उनके साथ है। कहा कि देश को एक और बड़े आंदोलन की आवश्यकता है, ताकि किसानों के साथ हो रही अनदेखी को सही किया जा सके। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वो 24 जून को अग्निपथ योजना के विरोध में किए जा रहे विरोध प्रदर्शन में साथ दें। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष अनिंद्र सिंह नौटी, भूपेंद्र सिंह लाडी, युवा प्रदेशाध्यक्ष अनुज सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निपथ के खिलाफ 24 जून से होंगे धरना-प्रदर्शन

 भारतीय संयुक्त किसान मोर्चा सेना भर्ती की नई योजना के खिलाफ 24 जून से देशभर के जिलों में धरना-प्रदर्शन के कार्यक्रम आयोजित कर विरोध जताएगा। मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने यह जानकारी दी। क्षेत्र के सनोली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर शाब्दिक प्रहार किए। कहा कि अग्निपथ देश के युवा के साथ भद्दा मजाक है। भविष्य में इसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे। राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने नए कृषि कानून तो रद्द कर दिए। लेकिन इस दौरान कई किसानों पर केस बनाए गए जोकि अभी तक वापस नहीं लिए गए। कहा कि उन केसों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सब्जी और फलों पर निजी कंपनियों ने कब्जा कर रखा है। वह किसानों को को जागरूक करने के लिए उनसे मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को सेब, धान, मक्की व गन्ना समेत फसलों की खरीद पर एमएसपी गारंटी लागू करनी चाहिए। कहा कि किसानों-बागवानों के लिए ट्रांसपोर्ट सब्सिडी देनी चाहिए। इस दौरान टिकैत ने सनोली में शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर गुरुद्वारा बाबा जवाहर सिंह जी में शीश नवाया। कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के उपाध्यक्ष जोरावर सिंह, प्रदेशाध्यक्ष अनेंद्र सिंह नोटी, प्रदेश से एसजीपीसी सदस्य दलजीत सिंह भिंडर, बगांणा ब्लॉक प्रधान सोहन सिंह, महासचिव इकबाल सिंह सहित कई किसान उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed