फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rakesh honoured with indian army sena medal

जान की बाजी लगाकर आतंकियों को किया था ढेर, मिला सेना मेडल

Mon, 25 Sep 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दौलतपुर चौक (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, दौलतपुर चौक (ऊना) Updated Mon, 25 Sep 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
rakesh honoured with indian army sena medal

हिमाचल के जिला ऊना के गांव रायपुर के जवान राकेश कुमार को सेना मेडल से नवाजा गया है। राकेश ने साहस का परिचय देते हुए देश को दुश्मनों से बचाने के लिए जान की बाजी लगा दी और दो आतंकियों को ढेर कर दिया। सेना की ईस्टर्न कमांड कोलकाता में सिपाही राकेश कुमार को सेना मेडल से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


राकेश ने ऊना जिले का नाम देशभर में रोशन किया है। 22 जून 2007 को डोगरा रेजीमेंट में सिपाही पद पर भर्ती हुए राकेश कुमार बचपन से ही सेना में जाने का इरादा रखते थे। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में 7 अप्रैल 2016 को हुए एनकाउंटर के दौरान राकेश कुमार भारतीय सेना की टीम का हिस्सा थे।
विज्ञापन


जिस घर में आतंकवादी छुपे हुए थे ,उस घर को राकेश कुमार और साथी सैनिकों ने घेर लिया था। इसी दौरान राकेश कुमार ने अपनी जान की परवाह न करते हुए घर में घुसकर दो आतंकवादियों को मार गिराने में कामयाबी हासिल की थी। इस पर 26 जनवरी 2017 को राकेश कुमार को सेना मेडल देने की मंजूरी दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे गर्व है अपने लाल पर

rakesh honoured with indian army sena medal

21 सितंबर को ईस्टर्न कमांड कोलकाता में आयोजित भव्य कार्यक्रम में कमांडेंट ने राकेश कुमार को सेना मेडल से नवाजा गया। राकेश कुमार की आरंभिक शिक्षा रायपुर के सरकारी स्कूल से हुई है। 

वर्तमान में राकेश कुमार असम में तैनात हैं। उनके पिता बालकृष्ण का स्वर्गवास हो चुका है। जबकि घर में माता चंचल देवी एक भाई और दो बहनें हैं। राकेश कुमार की माता चंचल देवी ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। 

उन्होंने उम्मीद जताई कि राकेश भविष्य में भी इसी बहादुरी से भारत माता की सेवा और रक्षा करता रहेगा। उन्होंने अपने बेटे को मेडल मिलने पर खुशी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed