फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   38,720 scholarship cases stalled in Himachal; 15-day ultimatum issued.

विद्यार्थियों की मुश्किलें बढ़ीं: हिमाचल में छात्रवृत्ति के 38,720 मामले अटके, जानें क्या है पूरा मामला

Tue, 13 Oct 2026 07:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 Oct 2026 07:08 PM IST
सार

प्रदेश में छात्रवृत्ति के इंतजार में बैठे कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों की मुश्किलें बैंक खातों में आधार सीडिंग नहीं होने से बढ़ गई हैं। प्रदेश में छह प्रमुख छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत चार शैक्षणिक सत्रों के 38,720 मामले लंबित हैं। 

विज्ञापन
38,720 scholarship cases stalled in Himachal; 15-day ultimatum issued.
छात्रवृत्ति के मामले अटके। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में छात्रवृत्ति के इंतजार में बैठे कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों की मुश्किलें बैंक खातों में आधार सीडिंग नहीं होने से बढ़ गई हैं। प्रदेश में छह प्रमुख छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत चार शैक्षणिक सत्रों के 38,720 मामले लंबित हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में उच्च शिक्षा निदेशालय ने शिक्षण संस्थानों को 15 दिन के भीतर आधार सीडिंग की प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। देरी होने पर संस्थान प्रमुखों और नोडल अधिकारियों की व्यक्तिगत जवाबदेही तय की जाएगी। निदेशालय के आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक 20,120 मामले शैक्षणिक सत्र 2024-25 के हैं। वर्ष 2025-26 के 12,084, 2023-24 के 3,654 और 2022-23 के 2,862 मामले लंबित हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

लंबित मामलों में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की प्री मैट्रिक व पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के साथ पीएम यशस्वी योजना शामिल है। वर्ष 2024-25 में पीएम यशस्वी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के 9,694 और प्री मैट्रिक के 7,131 मामले लंबित हैं। निदेशालय के अनुसार, कई आवेदन संस्थान और राज्य स्तर पर सत्यापित हो चुके हैं, लेकिन बैंक खाते में आधार सीडिंग नहीं होने से भुगतान आगे नहीं बढ़ पाया है। राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) पर भुगतान रिकॉर्ड से जुड़ी दिक्कत भी सामने आई है। निर्देशों के अनुसार, पोर्टल समय-समय पर पुराने भुगतान लॉग हटा देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2022-23 के लिए भुगतान प्रक्रिया प्रतिबंधित होने से एससी विद्यार्थियों की प्री मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में केंद्र सरकार के हिस्से से संबंधित डेटा आगे नहीं बढ़ सका है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने संस्थानों को विद्यार्थियों के बैंक खातों की स्थिति जांचने और आधार सीडिंग में आ रही कमियां दूर कराने को कहा है। जरूरत पड़ने पर विशेष शिविर लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। निर्धारित अवधि में प्रक्रिया पूरी कर अनुपालन रिपोर्ट भेजनी होगी। विद्यार्थियों को भी बैंक से संपर्क कर खाते में आधार सीडिंग और एनपीसीआई मैपिंग की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed