फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vinay Kumar says the BJP countdown has begun; the Chief Election Commissioner will have to step down

शिमला: विनय कुमार बोले- भाजपा की उल्टी गिनती शुरू, मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटना पड़ेगा

Tue, 13 Oct 2026 07:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 Oct 2026 07:35 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने नई दिल्ली में हुए प्रदर्शन को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि देश में अब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
Vinay Kumar says the BJP countdown has begun; the Chief Election Commissioner will have to step down
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने नई दिल्ली में हुए प्रदर्शन को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि देश में अब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की मिलीभगत से देश के संविधान और लोकतंत्र को कमजोर किया है। ऐसे में ज्ञानेश कुमार को अपने पद से हटना ही पड़ेगा। विनय सोमवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस के नेतृत्व में चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया गठबंधन के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

विज्ञापन


विनय कुमार ने कहा कि हिमाचल के हजारों कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन में भाग लेकर साबित कर दिया है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की वोट चोरी की कोई भी कोशिश सफल नहीं होगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा के कथित वोट चोरी के प्रयासों को अब सफल नहीं होने दिया जाएगा। नई दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के दौरान विनय कुमार ने बड़ी संख्या में प्रदर्शन में पहुंचने के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी को एकजुट होकर आगे आना होगा। साथ ही राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने के लिए पूरी ताकत से काम करना होगा।

विज्ञापन
Trending Videos

राहुल के नेतृत्व में देश जागा, केंद्र सरकार की उल्टी गिनती शुरू : केवल
 उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में देश जाग चुका है। इसके साथ ही केंद्र सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ आयोजित आंदोलन में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि जनता केंद्र सरकार की गलत नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने के खिलाफ आवाज उठा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनता की आवाज दबाने के लिए दिल्ली में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बना रही है। राहुल गांधी वोट चोरी पर हिसाब मांग रहे हैं और जनता के सवाल उठाने पर उनके खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं ने इन मामलों में हस्तक्षेप के लिए सर्वोच्च न्यायालय का रुख किया है।

विज्ञापन

केंद्र सरकार ने मंडी हाउस जैसे स्थानों पर प्रदर्शन की अनुमति दी थी: पठानिया
पठानिया ने सांसद अनुराग ठाकुर के हिमाचल भवन को राजनीतिक अखाड़ा बनाने के आरोप को खारिज किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मंडी हाउस जैसे स्थानों पर प्रदर्शन की अनुमति दी थी और हिमाचल भवन भी इसी क्षेत्र में स्थित है। उन्होंने अनुराग ठाकुर पर मुद्दे से भटकने और भ्रामक बयानबाजी करने का आरोप लगाया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के हिमाचल को वित्तीय सहायता देने संबंधी बयान पर पलटवार करते हुए पठानिया ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार ने केंद्र से जो सहायता मांगी थी, वह अब तक पूरी नहीं मिली है। केंद्र सरकार को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। पठानिया ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में हिमाचल के हितों को प्राथमिकता नहीं दी गई और संबंधित परियोजना को राष्ट्रीय महत्व की परियोजना का दर्जा नहीं दिलाया गया।

विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रयासों से हुए समझौते के तहत प्रदेश को बिना अतिरिक्त वित्तीय बोझ के हर साल अनुमानित 1,200 से 1,500 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही हिमाचल को सालाना लगभग 1,000 मिलियन यूनिट बिजली भी मिलेगी। उन्होंने वाइल्ड फ्लावर हॉल और कड़छम-वांगतू जल विद्युत परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे प्रदेश को हजारों करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री होने के बावजूद जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल के लिए कोई बड़ी परियोजना नहीं ला सके। पठानिया ने प्रदेश को कर्ज के दलदल में धकेलने के लिए पूर्व भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed