फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rajya Sabha MP Vipalav Thakur statement over cm virbhadra singh

कांग्रेस में नहीं थम रही गुटबाजी, शिंदे के सामने ही विप्लव ने सीएम को ये कह डाला

Thu, 28 Sep 2017 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, परागपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, परागपुर (कांगड़ा) Updated Thu, 28 Sep 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha MP Vipalav Thakur statement over cm virbhadra singh

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे जसवां परागपुर विस क्षेत्र में उम्मीदवारों की नब्ज टटोलने के लिए लोनिवि विश्रामगृह परागपुर पहुंचे। जनसभा में शिंदे ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सभी मतभेद भुलाकर कांग्रेस को सत्ता में लाने का मंत्र दिया। 

विज्ञापन


दूसरी ओर, राज्यसभा सांसद एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विप्लव ठाकुर ने खुले मंच से शिंदे के सामने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को घेर लिया। विप्लव ठाकुर ने मंच से कहा कि प्रदेश में हमारे एक ही रायवल हैं, जिनसे छत्तीस का आंकड़ा है। 
विज्ञापन


वह प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को बिना जनाधार का नेता बताते हैं, लेकिन सुक्खू का संबंध जिला हमीरपुर से होने के बावजूद नगर निगम शिमला से भी है, जहां से वह पार्षद का चुनाव जीते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी एवं कामगार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया को छोड़कर मंच खुले तौर पर विप्लव गुट का बन गया। सम्मेलन में सह प्रभारी रंजीत रंजना भी मौजूद रहीं। सम्मेलन के दौरान भारी बारिश ने खलल भी डाला।

शिंदे का मोदी सरकार पर महंगाई अटैक
शिंदे ने केंद्र सरकार की नीतियों को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में देश की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ थी, लेकिन मोदी सरकार ने देश के लोगों को विरासत में महंगाई दी। प्रदेश कांग्रेस सरकार ने अथाह विकास करवाया है 

नारे लगाने से टिकट नहीं मिलता : सुक्खू
प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नारे लगाने से किसी को टिकट नहीं मिल जाता, अगर वे भी नारे लगाते तो यहीं बैठे रहते। टिकट उसी को मिलता है, जिसका जनाधार हो। लोगों से मेलमिलाप हो, जिसने फील्ड में उतरकर कार्य किया हो।

देश को गर्त में डालने वाले मांग रहे हिसाब : रंजीता 

Rajya Sabha MP Vipalav Thakur statement over cm virbhadra singh

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सह प्रभारी एवं सांसद रंजीता रंजन ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की गत दिवस कांगड़ा रैली में दिए गए बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि आज ऐसे लोग प्रदेश कांग्रेस सरकार से हिसाब मांग रहे हैं, जिन्होंने देश को गर्त में डाल दिया है।

नादौन में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में रंजीता ने कहा कि शाह के भाषण में केवल मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोप और गुड़िया प्रकरण ही मुख्य रहा। केंद्र सरकार ने अपने साढ़े तीन वर्ष में देश की जनता और बेरोजगारों के लिए क्या किया इसका जवाब नहीं दे रहे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का संसद में अपमान करते हुए कहा कि उन्हें गुसलखाने में रेनकोट पहनकर नहाने की आदत है। इस पर सह प्रभारी ने कहा कि बाथरूम में झांकने की बजाय मोदी अगर डॉ. मनमोहन सिंह की लाइब्रेरी में झांकते तो आज जीडीपी दो फीसदी नीचे नहीं गिरती।

नोटबंदी से कालाधन तो वापस नहीं आया उपर से जीएसटी ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। अनुराग ठाकुर पर हमला बोलते हुए रंजीता ने कहा कि हर बार चुनावों के समय ही यहां के सांसद को रेल की याद क्यों आती हैं।

उन्होंने कहा कि गुजरात में बुलेट ट्रेन भी एक चुनावी स्टंट है। रंजीता ने कहा कि वह विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को यूएस में मजबूती से भारत का पक्ष रखने के लिए सैल्यूट करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed